3. स्थानीय नागरिकों को प्राथमिकता दें और पर्यावरण मित्रों का हो नियमित मेडिकल परीक्षण: उपाध्यक्ष ए.के. सिकन्दर पंवार
पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश
चिलियानौला, रानीखेत: नगर पालिका परिषद रानीखेत चिलियानौला के सभागार में 18 नवंबर 2026 को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) ए.के. सिकन्दर पंवार की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और उनके हितों का निस्तारण करना था।
स्थानीय कार्यों को प्राथमिकता और स्वास्थ्य परीक्षण पर जोर बैठक के दौरान उपाध्यक्ष ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों में उपलब्ध कार्यों एवं आवश्यकताओं के मद्देनजर स्थानीय व्यक्तियों को प्राथमिकता प्रदान करें। इसके साथ ही, नगर पालिका परिषद रानीखेत चिलियानौला में कार्यरत पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष निर्देश देते हुए चिकित्सा विभाग को कहा गया कि वे समय-समय पर पर्यावरण मित्रों का मेडिकल परीक्षण सुनिश्चित करें तथा सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ उन तक पहुँचाना सुगम बनाएं।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद बैठक में चिकित्सा विभाग, राजस्व विभाग, विकास विभाग, जल संस्थान, वन विभाग, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, श्रम विभाग, पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग और उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधि व अधिकारी शामिल रहे।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत, अधिशासी अधिकारी राजेश बुधानी सहित नगर पालिका के समस्त कर्मचारी एवं पर्यावरण मित्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
