चिकित्सा एवं फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का बढ़ा मान, क्षेत्र में खुशी की लहर

चिकित्सा एवं फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का बढ़ा मान, क्षेत्र में खुशी की लहर

 

 

 

अल्मोड़ा, संवाददाता। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (एसएसजीआईएमएसआर), अल्मोड़ा के चिकित्सा शिक्षकों ने राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का मान बढ़ाया है। संस्थान के दो अलग-अलग विभागों के शिक्षकों ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक और चिकित्सीय उपलब्धियों से अल्मोड़ा का नाम रोशन किया है।

 

 

डॉ. प्रीत इंदर सिंह को ‘यंग फॉरेंसिक मेडिसिन एक्सपर्ट अवॉर्ड-2026’ संस्थान के फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग में कार्यरत सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रीत इंदर सिंह को चिकित्सा एवं फॉरेंसिक मेडिसिन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित –2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पंजाब एकेडमी ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी  द्वारा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज  सेक्टर-32, चंडीगढ़ में आयोजित वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन 2026′ के दौरान प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ढूंगाधारा में आबादी के बीच मिले तीन जहरीले रसेल वाइपर, रेस्क्यू टीम ने जंगलों में सुरक्षित छोड़ा

 

 

 

 

डॉ. सिंह ने इस सफलता का श्रेय अपने वरिष्ठों और मार्गदर्शकों—डॉ. दासरी हरीश, डॉ. अमनदीप सिंह, डॉ. अजय कुमार और डॉ. सी.पी. भैसोरा के निरंतर सहयोग को दिया है। साथ ही, उन्होंने अपनी इस उपलब्धि में अपनी पत्नी व सहकर्मी डॉ. कर्णजोत कौर के प्रेरणादायी सहयोग को भी याद किया।

 

 

 

 

डॉ. करनजोत कौर ने पूरी की दर्द प्रबंधन फेलोशिप इसी क्रम में, संस्थान के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत डॉ. करनजोत कौर ने भी चिकित्सा जगत में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कोलकाता स्थित प्रतिष्ठित ‘दाराडिया पेन क्लिनिक’ में डॉ. गौतम दास के मार्गदर्शन में पेन फेलोशिप  का प्रथम चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह उपलब्धि दर्द प्रबंधन के क्षेत्र में उनके नैदानिक कौशल को और अधिक धार देगी।

यह भी पढ़ें 👉  जौलजीबी प्रकरण और एबीवीपी मामले पर कांग्रेस का तीखा हमला: वैभव पांडे बोले- भाजपा के दोहरे मापदंड बेनकाब

 

 

 

 

डॉ. करनजोत कौर ने अपनी इस सफलता का श्रेय विभागाध्यक्ष डॉ. उर्मिला पलारिया के मार्गदर्शन और डॉ. प्रीत इंदर सिंह के प्रोत्साहन को दिया है।

 

 

 

 

चिकित्सकीय क्षेत्र की इन दोनों बड़ी उपलब्धियों से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज परिवार और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। संस्थान के डॉक्टरों की इस सफलता को चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Advertisement