लक्ष्य सेन ने फिर रचा इतिहास: कुमामतो जापान मास्टर्स जीतने वाले पहले भारतीय शटलर बने

लक्ष्य सेन ने फिर रचा इतिहास: कुमामतो जापान मास्टर्स जीतने वाले पहले भारतीय शटलर बने

 

 

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। लक्ष्य ने 10 से 15 नवंबर तक जापान के कुमामतो शहर स्थित प्रिफेक्चरल जिम्नेजियम में आयोजित ‘कुमामतो जापान मास्टर्स 2026’ (सुपर 500/750 सीरीज) का खिताब जीत लिया है। इसके साथ ही वे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय शटलर बन गए हैं। हाल ही में उन्होंने दूसरी बार हाइलो ओपन का खिताब जीतकर भी इतिहास रचा था।

 

 

 

फाइनल में जापानी खिलाड़ी को दी शिकस्त टूर्नामेंट में जबरदस्त लय में नजर आए लक्ष्य सेन ने खिताबी मुकाबले में मेजबान देश जापान के खिलाड़ी कोकी वातानाबे को कड़े संघर्ष में पराजित किया। पहला सेट 13-21 से गंवाने के बाद लक्ष्य ने शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों सेट 21-8 और 21-14 से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जर्जर छात्रावास बनेगा आधुनिक पुस्तकालय

 

 

इससे पहले क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने जापान के ही युशी तनाका को सीधे सेटों में 21-16, 21-15 से हराया था। वहीं, सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने टूर्नामेंट के छठी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के एल्वी फरहान को तीन सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले में 21-12, 12-21, 21-12 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया था।

 

 

 

वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिए राह हुई आसान इस ऐतिहासिक खिताबी जीत के साथ लक्ष्य सेन को 9,200 महत्वपूर्ण रैंकिंग अंक प्राप्त हुए हैं, जिससे उनके कुल अंक अब 74,180 हो गए हैं। ये अंक उन्हें साल के अंत में शीर्ष 8 खिलाड़ियों के बीच होने वाले प्रतिष्ठित ‘बीडब्ल्यूएफ (BWF) वर्ल्ड टूर फाइनल्स’ में जगह बनाने में बेहद मददगार साबित होंगे। लक्ष्य अब तक अपने करियर में कुल 15 एकल खिताब जीत चुके हैं, जिनमें 8 बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: 'खेत बचाओ अभियान' के तहत किसानों को दी गई मृदा स्वास्थ्य और संतुलित उर्वरक उपयोग की जानकारी

 

 

गृह जनपद अल्मोड़ा और प्रदेश में खुशी की लहर लक्ष्य की इस स्वर्णिम सफलता से उनके गृह जनपद अल्मोड़ा सहित पूरे उत्तराखंड और देश में खुशी की लहर है। उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बी. एस. मनकोटी ने बताया कि लक्ष्य की इस उपलब्धि पर संघ की अध्यक्षा डॉ. अलकनंदा अशोक, कोषाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा और रघुनाथ सिंह चौहान ने हर्ष व्यक्त किया है।

 

 

 

 

इसके अलावा जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, उपाध्यक्ष गोकुल सिंह मेहता, राकेश जायसवाल, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, उप सचिव संजय नज्झोंन, मीडिया प्रभारी डी. के. जोशी, कोषाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, अमरनाथ सिंह रजवार, विजय प्रताप सिंह, शेखर लखचौरा, संजय अग्रवाल, हेम तिवाड़ी सहित सभी पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने लक्ष्य, उनकी माता और पिता व कोच डी. के. सेन को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Advertisement