मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में की स्थानीय दुकान से खरीदारी, माता जी के लिए खरीदी साड़ी

​

खटीमा (ऊधम सिंह नगर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने गृह क्षेत्र खटीमा में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान सादगी और सहजता की मिसाल पेश की।

छठ पूजा पर्व के कार्यक्रमों से वापस लौटते समय मुख्यमंत्री अचानक मेलाघाट रोड स्थित एक स्थानीय प्रतिष्ठान पर रुके और अपनी माता जी के लिए साड़ी खरीदी। इस पहल के माध्यम से उन्होंने आमजन को ‘वोकल फॉर लोकल’ अपनाने और स्थानीय व्यापारियों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

​जनसंपर्क के दौरान मुख्यमंत्री का काफिला मेलाघाट रोड स्थित ‘प्रदीप एंड कंपनी’ की दुकान के बाहर रुका। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर दुकान स्वामी और आसपास के व्यापारी उत्साहित हो गए। श्री धामी ने बेहद आत्मीयता के साथ दुकान में साड़ियां देखीं और अपनी माता जी के लिए साड़ी का चयन कर उसकी खरीदारी की।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका; डेढ़ दर्जन दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

​इस दौरान उन्होंने दुकान स्वामी और वहां मौजूद अन्य स्थानीय व्यापारियों से अनौपचारिक संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने उनके कामकाज और व्यापारिक स्थिति का हालचाल जाना तथा उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि स्थानीय बाजारों और छोटे व्यापारियों को सशक्त बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है, और त्योहारों व पारिवारिक अवसरों पर स्थानीय दुकानों से खरीदारी कर हम ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को साकार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका; डेढ़ दर्जन दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

​मुख्यमंत्री की इस सरल और आत्मीय पहल से स्थानीय व्यापारियों में खासा उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।

Advertisement