उत्तराखंड में वन विभाग में कथित वसूली का वीडियो वायरल, प्रधान सहायक पर कार्रवाई व जांच शुरू

रुड़की वन विभाग में कथित वसूली का वीडियो वायरल, प्रधान सहायक पर कार्रवाई व जांच शुरू

 

रुड़की (प्रिंस शर्मा): रुड़की वन विभाग में कथित अवैध वसूली से जुड़ा मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। कार्यालय में तैनात एक प्रधान सहायक के कथित तौर पर लोगों से पैसे लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में संबंधित प्रधान सहायक कथित रूप से लोगों से रकम लेते हुए और पैसे कम होने की बात कहते हुए नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होते ही वन विभाग के भीतर खलबली मच गई और वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधान सहायक के खिलाफ कार्रवाई की तथा पूरे प्रकरण की जांच बैठा दी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आईबी अधिकारी पर जानलेवा हमला,

 

 

 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो में दिख रहा पैसों का लेनदेन किस काम के एवज में किया जा रहा था और इसके पीछे किसकी भूमिका थी। इस घटनाक्रम ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि कथित अवैध वसूली का यह मामला केवल एक कर्मचारी तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी का निधन, पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस

 

 

 

प्रदेश सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम करने के दावों के बीच एक सरकारी कर्मचारी से जुड़ा यह मामला प्रशासनिक व विभागीय निगरानी पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

 

 

 

 

इस पूरे मामले में रुड़की के उप प्रभागीय वनाधिकारी ज्वाला प्रसाद गौड़ ने विभागीय कार्रवाई और जांच शुरू किए जाने की पुष्टि की है।

Advertisement