Uttrakhand news:-अचानक सीएम धामी पहुंचे विधायक अरविंद पांडे के आवास, क्या सियासी दूरियों पर लगा विराम। क्या बोले अरविंद पांडे

0
ख़बर शेयर करें -

Uttrakhand news:-अचानक सीएम धामी पहुंचे विधायक अरविंद पांडे के आवास, क्या सियासी दूरियों पर लगा विराम। क्या बोले अरविंद पांडे

 

 

उत्तराखंड की राजनीति में लंबे समय से चर्चा का विषय बनी मुख्यमंत्री और पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के बीच की कथित नाराजगी पर आखिरकार विराम लग गया। मुख्यमंत्री आज हेलीकॉप्टर से गूलरभोज पहुंचे और सीधे विधायक अरविंद पांडे के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​सातूं-आठूं पर्व: बिरुड़ा पूजन के साथ स्थापित हुए गौरा-महेश, भक्तिमय हुआ कुमाऊं

 

 

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है और इसे आपसी मतभेदों को समाप्त करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड में अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार: देहरादून और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, NDRF-SDRF 24 घंटे मुस्तैद

इस दौरान विधायक अरविंद पांडे ने कहा है कि 15 मिनट पहले मुझे पता चला की प्रदेश की मुखिया पुष्कर सिंह धामी जी मेरे आवास पर आ रहे हैं मुख्यमंत्री जी पहले भी दो बार अपने क्षेत्र में आ चुके हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेरे छोटे भाई हैं भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है हम सब एक हैं पुष्कर सिंह धामी के साथ मेरा बहुत अच्छा संबंध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *