Almora News :जैंती क्षेत्र के लोगों ने केमू की नई बस सेवा संचालित करने की करी मांग

0
ख़बर शेयर करें -

एकमात्र सेवा आए दिन हो रही है स्थगित, यात्री परेशान अल्मोड़ा। जैंती तहसील क्षेत्र के लिए संचालित केमू की एक मात्र सेवा आए दिन स्थगित हो रही है, इससे लोग परेशान हैं। रोडवेज बस का भी संचालन न होने से यात्रियों को टैक्सी के भरोसे सफर करना पड़ रहा है।

💠क्षेत्र के लोगों ने केमू की नई बस सेवा संचालित करने की मांग की है।

अल्मोड़ा से जैंती के लिए केमू की एकमात्र सेवा संचालित होती है। क्षेत्र के पौधार, लमगड़ा, शहरफाटक, मौरनौला, जलना, मेरधूरा, ज्वारनेड़ी, तड़ैनी, कुुटौली, जैंंती, बिरखम, थामथोली पुभाऊं समेत कई क्षेत्रों की 50 हजार से अधिक की आबादी इसी सेवा पर निर्भर है। आए दिन इस सेवा का संचालन बंद रहने से यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बीते एक माह में 10 दिन सेवा का संचालन बंद रहा और यात्रियों को टैक्सी के भरोसे सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में डेढ़ दशक में 26% बढ़ी आबादी, मकानों की संख्या में 33 फीसदी का उछाल

अल्मोड़ा से जैंती के लिए संचालित केमू बस सेवा आए दिन बंद रहती है। बस का नियमित संचालन के साथ ही आबादी को देखते हुए नई सेवा शुरू करनी चाहिए। -मनोज कुमार, अल्मोड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में लगातार जारी है अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लमगड़ा पुलिस ने 71 पाउच अवैध माल्टा शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

जैंती से अल्मोड़ा के लिए केमू की दो सेवाएं संचालित होनी चाहिए। एक सेवा बंद भी रहे तो दूसरी सेवा से यात्रियों को राहत मिल सके। केमू प्रबंधन को इस पर गंभीरता से विचार करना होगा। -धन सिंह, कुटौली।

जैंती मार्ग पर एक सेवा संचालित की जाती है। नई सेवा शुरू करने पर विचार किया जाएगा। शादियों के सीजन में बुकिंग के चलते सेवा प्रभावित रहती है। -हिम्मत सिंह नयाल, अधिशासी निदेशक, केमू, हल्द्वानी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *