अल्मोड़ा 15 अगस्त तक शत-प्रतिशत किसानों को पीएम फसल बीमा से जोड़ें: सीडीओ रामजीशरण शर्मा

0
ख़बर शेयर करें -

 

अल्मोड़ा 15 अगस्त तक शत-प्रतिशत किसानों को पीएम फसल बीमा से जोड़ें: सीडीओ रामजीशरण शर्मा

 

 

अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत गठित जनपद स्तरीय समिति की बैठक विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी 15 अगस्त तक अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने के कड़े निर्देश दिए गए।

 

 

 

 

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी दी कि इस बार जनपद में मुख्य रूप से मडुवा और धान की फसलों को योजना के तहत अधिसूचित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बनवाए हैं, उनका नियमानुसार शत-प्रतिशत फसल बीमा सुनिश्चित किया जाएगा। इस बाबत लीड बैंक अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे पात्र किसानों के प्रीमियम की कटौती नियमानुसार समय पर करें।

यह भी पढ़ें 👉  1 घंटे में बिके केदारनाथ हेली सेवा के सभी टिकट, 15 से 30 सितंबर तक की बुकिंग फुल

 

 

 

 

व्यापक प्रचार-प्रसार और लंबित क्लेम का शीघ्र निस्तारण सीडीओ ने कृषि विभाग के ब्लॉक एवं न्याय पंचायत प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन प्रचार-प्रसार चलाने के निर्देश दिए ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से न छूटे। इसके साथ ही, फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे किसानों के लंबित क्लेम का तत्काल निस्तारण कर पात्रों को जल्द से जल्द भुगतान राशि उपलब्ध कराएं।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:अतिवृष्टि के चलते 3 सितंबर को जनपद के सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

 

 

 

 

बैठक में उद्यान विभाग की मौसम आधारित फसल बीमा योजना की भी समीक्षा की गई, जिस पर जिला उद्यान अधिकारी को अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए।

 

 

 

इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, लीड बैंक अधिकारी एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *