Uttrakhand News :22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज हो गई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरायणी पर होने वाले कार्यक्रमों को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की थीम पर आयोजित किए जाएं।

साथ ही लोगों से अपील की है कि वे दीपोत्सव के साथ ही विभिन्न आयोजन इस अवधि में करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस जिले में विकलांगता प्रमाण पत्र के नाम पर 5 हजार रुपये रिश्वत लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

💠पूरे देश में उत्साह का माहौल

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। देवभूमि उत्तराखंड के लोगों में भी इस समारोह को लेकर विशेष उमंग एवं ऊर्जा का माहौल है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरायणी को इस बार अयोध्या समारोह की थीम पर आयोजित किया जाए। इसके अलावा उन्होंने लोगों से प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर घरों में दीपोत्सव करें।

यह भी पढ़ें 👉  CHC धौलादेवी में मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी, 2 अक्टूबर से आमरण अनशन का ऐलान

साथ ही इस अवधि में कलश यात्राओं के अलावा राम कथा आयोजित करने के साथ ही प्रमुख नदियों के घाटों की साफ-सफाई का अभियान चलाया जाए। इसके अलावा स्कूलों में राम के आदर्शों पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *