ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में आजकल दिन में धूप लोगों को राहत दे रही है, लेकिन रात में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है।

प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज हो रहा है।

वहीं, न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे जा रहा है।

देहरादून में रात का पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया, जिससे रात के समय ठिठुरन काफी बढ़ गई है। आज यानी रविवार को पहाड़ों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। चोटियों पर हल्का हिमपात व वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  पांडेखोला में नाले और कलमठ बंद होने से आफत: बारिश में छतों-आंगनों तक पहुंचा मलबा, भड़के लोग

शनिवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही। हालांकि, सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। रात को पाला गिरने से भी सर्दी का सितम बढ़ रहा है।

अब मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को पर्वतीय जिलों में मौसम के करवट लेने का अनुमान जताया है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:जन-जन के द्वार" कार्यक्रम: गोपेश्वर पहुंचे सीएम धामी, कहा— मंदिरों में चोरी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, यह गौहत्या जैसा महापाप

3200 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में हिमपात होने के आसार हैं। इससे पहाड़ों में ठंड और बढ़ सकती है। राज्य के मैदानी और अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे सुबह-शाम की ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं।

🌸शहर

🌸अधिकतम

🌸न्यूनतम

देहरादून

25.9

6.8

ऊधम सिंह नगर

24.2

3.2

मुक्तेश्वर

20.7

4.4

नई टिहरी

19.2

4.2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *