Weather Update :उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज बिगडा रहेगा मौसम का मिजाज,मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से इन जिलों में दिया गया बारिश का येलो अलर्ट

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी और अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

जबकि प्रदेश के चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। छह अप्रैल के बाद प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों में मैदानों के साथ पर्वतीय इलाकों में भी तेज धूप खिलने से गर्मी सताएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में बादल छाए रहेंगे शाम को तेज हवाएं चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *