Almora News : जिले में मतदान के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश

अल्मोड़ा। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि मतदान यानी 19 अप्रैल को जिले में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। बताया कि यह नियम कारखाना, दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान के लिए भी लागू होगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा लक्ष्मेश्वर में भव्य श्री मंगल कलश यात्रा के साथ 13वें दुर्गामहोत्सव का शुभारंभ

उन्होंने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र से बाहर रहने वाले मतदाता चाहे वह किसी भी पद पर कार्यरत हो उसे वेतन के साथ सार्वजनिक अवकाश दिया जाएगा। उन्होंने संस्थानों के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।