अल्मोड़ा लक्ष्मेश्वर में भव्य श्री मंगल कलश यात्रा के साथ 13वें दुर्गामहोत्सव का शुभारंभ
अल्मोड़ा लक्ष्मेश्वर में भव्य श्री मंगल कलश यात्रा के साथ 13वें दुर्गामहोत्सव का शुभारंभ
लक्ष्मेश्वर में भक्तिमय वातावरण के बीच गूंजे माँ के जयकारे, वैदिक रीति-रिवाज के साथ स्थापित हुईं माँ जगदम्बा
अल्मोड़ा (विशेष संवाददाता): जय माँ दुर्गामहोत्सव समिति, लक्ष्मेश्वर के तत्वावधान में आयोजित 13वें दुर्गामहोत्सव का शुभारंभ भव्य एवं दिव्य ‘श्री मंगल कलश यात्रा’ के साथ अत्यंत श्रद्धा व उल्लासपूर्वक हुआ।
रविवार को ऐतिहासिक श्री खूँटकूनी भैरव मंदिर से आरंभ हुई कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी, महिलाएँ एवं बालिकाएँ पारंपरिक कुमाऊंनी वेशभूषा में सम्मिलित हुईं। माँ जगदम्बा के जयकारों एवं शंखनाद से संपूर्ण लक्ष्मेश्वर क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो उठा।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए अनुष्ठान
कलश यात्रा के उपरांत मातारानी के मुख्य दरबार में आचार्य पं. सतीश चन्द्र जोशी एवं पं. चन्द्रशेखर जोशी के आचार्यात्व में यजमान गीता जोशी-रमेश चन्द्र जोशी तथा लता पन्त-पंकज पन्त द्वारा विधिवत् धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।
अनुष्ठान के अंतर्गत:
श्री गणेश पूजन, दीप पूजन एवं मातृका पूजन
श्री मंगल कलश स्थापना एवं माँ जगदम्बा मूर्ति स्थापना
माँ शैलपुत्री पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ, नवदुर्गा एवं नवग्रह पूजन
महाआरती के माध्यम से विश्व शांति एवं लोक कल्याण की मंगल कामना की गई।
समिति एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
आयोजन में समिति पदाधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर माँ जगदम्बा के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
समिति प्रतिनिधि: संरक्षक हेम चन्द्र जोशी व कमलापति पाण्डेय, मुख्य संयोजक त्रिलोचन जोशी, अध्यक्ष सुनील कर्नाटक, संयोजक अमित साह ‘मोनू’, व्यवस्थापक नमित जोशी, सचिव विक्रम साह, कोषाध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय, उपाध्यक्ष विनय पाण्डेय, दिनेश मठपाल, पीयूष पाण्डेय, दीवान बिष्ट, गोपाल बिष्ट, पार्षद अभिषेक जोशी, भूपेन्द्र जोशी, ज्योति साह, जगत तिवारी, कमलेश जोशी सहित समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
प्रमुख अतिथि: पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, राज्य मंत्री स्तर कुन्दन लटवाल व गोविन्द पिलख्वाल, रवि रौतेला, मनोज जोशी, जगत भट्ट, नामित पार्षद कैलाश गुरूरानी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।