बद्रीनाथ धाम चंदा चोरी मामले में जांच पूरी, शासन को सौंपी गई 300 पन्नों की रिपोर्ट; बीकेटीसी प्रबंधन में मिली गंभीर खामियां

बद्रीनाथ धाम चंदा चोरी मामले में जांच पूरी, शासन को सौंपी गई 300 पन्नों की रिपोर्ट; बीकेटीसी प्रबंधन में मिली गंभीर खामियां

 

 

 

देहरादून। विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम में चंदा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े चर्चित मामले में जांच समिति ने अपनी जांच पूरी कर ली है। गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय समिति ने इस प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। साथ ही, मामले से जुड़ी 300 पन्नों की चार्जशीट भी न्यायालय में दाखिल कर दी गई है, जिससे अब इस पूरे प्रकरण पर आगे की कानूनी कार्रवाई कोर्ट के अधीन हो गई है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा अपनाएगी नया फॉर्मूला: अब रायशुमारी और गुप्त पेटी से तय होंगे पार्टी प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं की पसंद को मिलेगा महत्व

गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जांच समिति (जिसमें कमिश्नर के अलावा तीन अन्य सदस्य शामिल थे) ने हर पहलू की गहनता से पड़ताल की है। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ है कि यह घटना किसी पुरानी परंपरा का हिस्सा नहीं थी, बल्कि एक ही यात्रा सीजन के दौरान अंजाम दी गई अनियमितता थी।

 

 

 

 

बीकेटीसी के प्रबंधन पर उठे सवाल जांच रिपोर्ट में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की कार्यप्रणाली और प्रबंधन में गंभीर खामियां उजागर हुई हैं। समिति ने पाया है कि मंदिर में आने वाले चंदे और दान की गिनती (काउंटिंग) की प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव था। रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से इसे बीकेटीसी की बड़ी लापरवाही और प्रबंधन स्तर पर गड़बड़ी माना गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में पीआरडी जवानों का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री आवास कूच के दौ

 

 

 

व्यवस्था सुधारने के लिए देश के बड़े मंदिरों का किया सर्वे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और मंदिर की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए जांच समिति ने सरकार को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। इसके लिए कमेटी ने देश के अन्य बड़े और प्रमुख मंदिरों की दान व प्रबंधन व्यवस्था का सर्वे भी किया। उन्हीं के आधार पर बद्रीनाथ धाम के प्रबंधन में सुधार और पारदर्शिता लाने की सिफारिशें शासन को भेजी गई हैं, जिन पर अब सरकार द्वारा अमल किया जाएगा।

Advertisement