असंग्रहित गणना प्रपत्र वाले मतदाताओं के पुनः सत्यापन के निर्देश, कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को ऑनलाइन माध्यम से जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी चरणों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद अल्मोड़ा में गणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। ऐसे मतदाता जिनके गणना प्रपत्र किसी भी कारणवश बीएलओ को प्राप्त नहीं हो सके हैं, उन्हें वर्तमान में असंग्रहित (अनकलेक्टेबल) श्रेणी में रखा गया है।

बैठक में बताया गया कि ऐसे मतदाताओं के पास अभी भी अवसर उपलब्ध है कि वे वर्ष 2003 की मतदाता सूची में उपलब्ध अपने विवरण के आधार पर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से अपना गणना प्रपत्र भर सकते हैं अथवा संबंधित बीएलओ को जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र और युवाओं की आवाज पर हमला: भूपेंद्र सिंह भोज* अल्मोड़ा। दिल्ली में अपने भविष्य और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया जाना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कही। उन्होंने कहा कि देश के छात्र अपने भविष्य को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों ने लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है। ऐसे में सरकार को छात्रों की आवाज सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए, न कि उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने के लिए पुलिस की लाठियां चलानी चाहिए। भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि जिस देश में छात्र अपने भविष्य की चिंता लेकर संसद तक अपनी आवाज पहुंचाने जाते हैं, वहां उन्हें लाठियों से जवाब देना लोकतंत्र की आत्मा पर चोट है। सरकार को यह समझना होगा कि छात्र देश का भविष्य हैं, अपराधी नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार, पारदर्शी परीक्षाओं और सुरक्षित भविष्य का भरोसा देने में विफल रही है। जब छात्र अपने अधिकारों और भविष्य के लिए आवाज उठाते हैं, तो सरकार संवाद करने के बजाय दमन का रास्ता अपनाती है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के बिल्कुल विपरीत है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो तथा छात्रों की परीक्षा संबंधी सभी मांगों पर केंद्र सरकार तत्काल संवाद करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के छात्रों और युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है। युवाओं की आवाज को लाठी के बल पर दबाया नहीं जा सकता। संघर्ष जारी रहेगा और छात्रों के न्याय की लड़ाई को कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से आगे बढ़ाएगी।

असंग्रहित (अनकलेक्टेबल) श्रेणी के मतदाताओं के पुनः सत्यापन के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी उप जिलाधिकारियों, ईआरओ एवं एईआरओ को निर्देशित किया गया कि बीएलओ स्तर पर प्रकरणों की पुनः समीक्षा कराई जाए तथा ऐसे मतदाताओं का दोबारा सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

यह भी पढ़ें 👉  दुबई में तिरंगा फहराने का सपना, लेकिन आर्थिक तंगी बनी रोड़ा! नैनीताल की बेटी अंजलि आर्य ने पीएम मोदी और सीएम धामी से लगाई गुहार नैनीताल (उत्तराखंड) एक तरफ जहाँ प्रदेश और देश की सरकारें *"बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ"* और बेटियों को खेलों में आगे बढ़ाने के बड़े-बड़े दावे करती हैं, वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड की एक और होनहार खिलाड़ी व्यवस्था की अनदेखी का शिकार होकर निराशा के भंवर में फँस गई है। नैनीताल जिले की प्रतिभाशाली एथलीट अंजलि आर्य का चयन दुबई में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। देश और प्रदेश का नाम रोशन करने का उनका सपना बिल्कुल करीब था, लेकिन ऐन वक्त पर आर्थिक तंगी और सरकारी सहायता न मिलने के कारण अंजलि दुबई जाने से वंचित रह गईं। खेल मंत्री और सरकार पर उठे सवाल अंजलि आर्य का कहना है कि उन्होंने खेल मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन के कई चक्कर काटे, लेकिन प्रदेश के खेल मंत्री और संबंधित अधिकारियों की तरफ से कोई ठोस ध्यान नहीं दिया गया। एक खिलाड़ी, जिसे मैदान में पसीना बहाकर देश के लिए मेडल जीतना चाहिए था, उसे पैसों के इंतजाम के लिए दफ्तरों के धक्के खाने पड़े। खेल तंत्र की इस बेरुखी ने न केवल इस बेटी का मनोबल तोड़ा है, बल्कि सरकार के दावों पर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। "सपना देश के लिए खेलने का था, लेकिन आर्थिक कमी ने कदम रोक दिए। जब सरकार से मदद नहीं मिली, तो अब मुझे अपने प्रदेश और देश की जनता पर ही भरोसा है।" — अंजलि आर्य अब जनता से ही उम्मीद! ऐसे करें मदद** उत्तराखंड की इस प्रतिभावान बेटी का हौसला टूटने न पाए, इसके लिए अब अंजलि ने देश और प्रदेश की जनता से आर्थिक सहयोग की मार्मिक अपील की है। अगर आप भी इस बेटी के सपनों को उड़ान देना चाहते हैं, तो सीधे उनके बैंक खाते में सहयोग राशि भेज सकते हैं: खिलाड़ी का नाम: अंजलि आर्य (Anjali Arya) बैंक का नाम:पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) खाता संख्या (A/C No.) 9949000100026745 CIF ID R31525177 खाता प्रकार (M/O Oper.) SELF आइए, मिलकर नैनीताल की इस बेटी का सहारा बनें ताकि आने वाले समय में आर्थिक तंगी किसी भी हुनरमंद खिलाड़ी के सपनों के बीच न आ सके!

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के आगामी चरणों की सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समस्त कार्य निर्धारित समयसीमा में संपन्न किए जा सकें।

जिला सूचना अधिकारी, अल्मोड़ा