उत्तराखंड में अगले दो दिनों में मॉनसून की बारिशउत्तराखंड में अगले दो दिनों में मॉनसून की बारिश जोर पकड़ सकती है। आज देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग में इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार को देहरादून के कई क्षेत्रों में सुबह के समय मूसलाधार बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में बादल छाए रहे और उमसभरी गर्मी ने बेहाल करके रखा। कहीं-कहीं धूप निकलने से भी गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए।

पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर मैदानी जिलों में दिखाई दे रहा है। गंगा का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है जिसको देखते हुए गंगा में राफ्टिंग के संचालक पर रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत: आपदा प्रभावित 35 परिवारों के आवासों को पीएम आवास योजना के तहत मिली मंजूरी; जल्द मिलेगी पहली किस्त

1 सितंबर से 30 जून तक गंगा में राफ्टिंग का संचालन होता है। बरसात के दौरान जुलाई और अगस्त महीने में बरसात और गंगा का जलस्तर बढ़ा रहने के कारण 2 महीने राफ्टिंग का संचालन बंद रहता है।

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 25. 6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

टिहरी का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.6 न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मसूरी में दिनभर रुक रुक कर बारिश होती रही, जिससे तापमान में भी गिरावट आई और मौसम सुहावना बना रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति, कर्नाटकखोला में भव्यता के साथ संपन्न हुआ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक और दीपोत्सव

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून सहित चार जनपदों में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में मध्यम बारिश के दौर हो सकते हैं। वही चार धाम यात्रा मार्गों पर भी उसके दूर होने और संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन होने की आशंका है।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम बारिश का रहा, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना है।

Advertisement