Uttrakhand News:उत्तराखंड: चमोली की नीति घाटी में बादल फटने से तबाही, 40 मीटर लंबा पुल बहा; BRO जवान लापता

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सोमवार को चमोली नीति घाटी के तमक नाला में भारी बारिश के दौरान पुल बहने की घटना हुई थी. हादसे के दौरान GREIF के स्कॉर्पियो, बोलेरो कैंपर समेत तीन वाहन प्रभावित हुए थे.

इस दौरान स्कॉर्पियो चालक NK पंकज कुमार के बहने की सूचना मिली थी.

हादसे के बाद से ही SDRF और NDRF की टीमें लगातार सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. लापता जवान की तलाश में नाले और आसपास के इलाकों में सघन अभियान जारी है. प्रभावित स्कॉर्पियो वाहन को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है. हालांकि अभी तक किसी की लाश बरामद नहीं हुई है. इसके अलावा कट चुके गांवों से संपर्क की कोशिशें तेज कर दी गयीं हैं.

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News:ज्योलीकोट दूषित पानी मामला: हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद अधीक्षण अभियंता समेत 6 इंजीनियर निलंबित, EE को चेतावनी

🌸आवाजाही रोकी गयी

सुरक्षा के मद्देनजर सुईथोटा से तमक नाला की ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है. वहीं, धौलीगंगा नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क किया गया है और सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा जा रहा है. प्रशासन और राहत-बचाव टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं. सीएम पुष्कर धामी ने भी स्थानीय अधिकारियों को राहत एबं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. कोई ढिलाई न बरती जाए.

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: लमगड़ा पुलिस ने मेरगांव और पुबाऊ जैंती इंटर कॉलेज में चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बताए सुरक्षा के गुर

🌸बादल फटने से हुई थी तबाही

यहां बता दें कि सोमवार को चमोली जनपद में नीति घाटी में तमक नाले में बादल फटने से भारी बारिश और अचानक भीषण बाढ़ आ गयी. जिसके चलते तेज बहाव में 40 मीटर लम्बा बेली पुल ताश के पत्तों की तरह बह गया. यही नहीं इसमें BRO का एक वाहन भी बह गया था जिसका ड्राईवर पंकज भी लापता है. बादल फटने से जुम्मा नीति तक करीब डेढ़ दर्जन गांवों से संपर्क पूरी तारक कट चुका है. SDRF और NDRF की टीमें लगातार रेस्क्यू में जुटी हैं, साथ ही फिर संपर्क मार्ग भी बना रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *