बागेश्वर: डीएम अपूर्वा पांडे ने रीमा क्षेत्र में खनन स्थलों का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

 

बागेश्वर: डीएम अपूर्वा पांडे ने रीमा क्षेत्र में खनन स्थलों का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

 

 

 

बागेश्वर: जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने शुक्रवार को रीमा क्षेत्र के विभिन्न माइनिंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां चल रही खनन व्यवस्थाओं और पर्यावरणीय मानकों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और खनन संचालकों को दो टूक शब्दों में निर्देश दिए कि माननीय उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खनन स्थलों की सुरक्षा और पारदर्शिता पर विशेष जोर देते हुए कई कड़े निर्देश जारी किए:

यह भी पढ़ें 👉  हरीश रावत का धामी सरकार पर बड़ा हमला: रेखा आर्य और उनके पति को बताया 'बबली-बंटी', अमित शाह को दी खुली चुनौती

सीसीटीवी निगरानी: सभी माइनिंग स्थलों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और उनकी रिकॉर्डिंग का नियमित डेटा बैकअप सुरक्षित रखा जाए।

पर्यावरण संरक्षण: नियमों के तहत आवश्यकतानुसार व्यापक वृक्षारोपण किया जाए तथा खनन से निकलने वाले वेस्ट मटेरियल (मलबा) का पूरी तरह सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

शून्य सहनशीलता: डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि खनन कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी रीमा क्षेत्र के रेखोला गांव भी पहुंचीं। यहाँ उन्होंने चौपाल की तरह ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने तथा नियमित रूप से क्षेत्रीय भ्रमण करने के कड़े निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हरीश रावत का धामी सरकार पर बड़ा हमला: रेखा आर्य और उनके पति को बताया 'बबली-बंटी', अमित शाह को दी खुली चुनौती

 

 

 

 

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता खनन कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखना, पर्यावरण का संरक्षण करना और स्थानीय ग्रामीणों के हितों व अधिकारों की पूरी रक्षा करना है।

Advertisement