दीपावली पर मुख्यमंत्री आवास में लगा तांता: कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और आम जनता ने दीं शुभकामनाएं

दीपावली पर मुख्यमंत्री आवास में लगा तांता: कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और आम जनता ने दीं शुभकामनाएं

 

 

 

देहरादून: दीपावली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री आवास में आत्मीयता और उत्साह का अनूठा माहौल देखने को मिला। पर्व के इस शुभ अवसर पर प्रदेश के माननीय कैबिनेट मंत्रियों, विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कर्मठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ राज्यभर से पहुंचे देवतुल्य आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर आदरपूर्वक भेंट की और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्योत्सव में नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को 'लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान'

 

 

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें दीपोत्सव की बधाई दी। मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे लोगों ने राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास के लिए शुभकामनाएं साझा कीं। इस मिलन समारोह में विभिन्न जनपदों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ अपने विचार साझा किए और दीपावली की खुशियों को एक-दूसरे के साथ मनाया।

Advertisement