ख़बर शेयर करें -

चारधाम तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा प्रशासन की ओर से पंजीकरण का कोटा चार हजार किया गया है। जबकि बुधवार को तीन हजार तीर्थयात्रियों का काउंटर पर ऑफलाइन पंजीकरण किया गया। एक हजार का स्लाॅट बढ़ने पर तीर्थयात्रियों को राहत मिलेगी।

चारधाम यात्रा पंजीकरण काउंटर पर बुधवार को तीन हजार तीर्थयात्रियों का पंजीकरण किया गया। दोपहर को शासन की ओर से एक हजार तीर्थयात्रियों की स्लाॅट बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उसके बाद चारधाम यात्रा प्रशासन की ओर से दोपहर दो बजे चार हजार टोकन बांटे गए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मोहान वन क्षेत्र में बाघ को ट्रैनक्यूलाइज़ करने की कोशिशें तेज, कॉर्बेट विशेषज्ञ टीम के साथ 2 ड्रोन और 33 कैमरा ट्रैप तैनात

टोकन लेने के लिए ट्रांजिट कैंप और आईएसबीटी में तीर्थयात्रियों की लंबी-लंबी लाइनें लगी थी। लाइन में लगे सभी तीर्थयात्रियों को टोकन बांटे गए। आज सुबह से चार हजार तीर्थयात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *