Uttrakhand News :प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीआरडी जवानों के मानदेय को लेकर वित्त सचिव से दूरभाष पर की वार्ता, जल्द रुके मानदेय को लेकर बजट जारी करने के दिये निर्देश

सभी विभाग समय पर धनराशि का पूर्ण सदुपयोग कर व्यय करना करें सुनिश्चित-रेखा आर्या

जनपद चंपावत की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ली जिला योजना की बैठक, जिला योजना में 58 करोड़ 36 लाख 10 हजार रुपये की धनराशि हुई अनुमोदित

चंपावत: आज जनपद चंपावत की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने जिला योजना एवं अनुश्रवण समिति की बैठक ली।बैठक में प्रभारी मंत्री ने जनपद चंपावत के विकास कार्यो पर चर्चा तथा अधिकारियों को विकास कार्यो को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश देने के साथ ही विकास कार्यो की प्रगति रिपोर्ट जानी।इस वर्ष जिला योजना के लिए 58 करोड़ 36 लाख 10 हजार रुपये की धनराशि अनुमोदित की गई है जिसमे की पिछले वर्ष की अपेक्षा 4.35 करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है।

जिला योजना की बैठक में प्रभारी मंत्री के सम्मुख जनप्रतिनिधियों द्वारा चंपावत जनपद में कार्यरत पीआरडी स्वयंसेवकों के रुके हुए मानदेय का विषय उठाया गया जिस संबंध मे प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने वित्त सचिव से दूरभाष पर वार्ता कर मानदेय का बजट अतिशीघ्र जारी करने के निर्देश दिए।प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनपद को एक आदर्श जिले के रूप में विकसित किए जाने हेतु स्वरोजगार परक योजनाओं को बढ़ावा देने के अतिरिक्त विभागों में इस प्रकार की योजनाएं रखी गईं हैं जो 2 वर्ष में पूर्ण हो जाएंगी और जिससे अनावश्यक बजट भी नही बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ​डॉ. ढाल सिंह बिसेन बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल ​लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे डॉ. बिसेन।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जिला योजनान्तर्गत विभागों को समय पर बजट मिले और समय पर ही खर्च हो और योजनाओं का लाभ आमजन तक समय से पहुंचे। इस उद्देश्य से नियत समय पर आज यह बैठक कर योजनाओं का अनुमोदन किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी प्रस्ताव जनोपयोगी वास्तविकता, व्यवहारिकता हों इसकी जिम्मेदारी जितनी अधिकारियों की है उतनी ही जनप्रतिनिधियों की भी है। उन्होंने कहा कि जनपद चंपावत को आदर्श जिला बनाए जाने हेतु सभी को मिलकर कार्य करना होगा इस हेतु सभी विभाग समय पर धनराशि का पूर्ण सदुपयोग कर व्यय करना सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने कहां की समय पर जिला योजना का अनुमोदन करने का मुख्य उद्देश्य और सरकार की मंशा है कि समय पर विभागों को बजट प्राप्त हो और और समय पर धनराशि व्यय हो ताकि जनता को योजना का उचित लाभ मिले। उन्होंने कहा कि सभी विभागों का दायित्व है कि वह समय पर धनराशि व्यय करें ताकि जनता को शत प्रतिशत लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

बैठक में लोहाघाट विधायक श्री खुशाल सिंह अधिकारी जी, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती ज्योति राय जी,ब्लॉक प्रमुख(पाटी) श्रीमती सुमन लता जी,ब्लॉक प्रमुख(बाराकोट)श्रीमती विनीता फर्त्याल जी,ब्लॉक प्रमुख(चंपावत)श्रीमती रेखा देवी जी,विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी जी,विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक रजवार जी,प्रभारी सचिव श्री चंद्रेश कुमार यादव जी,जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडेय जी,एसपी श्री देवेंद्र पींचा जी,मुख्य विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह जी सहित सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।