संविधान दिवस पर सभी शासकीय कार्यालयों में होगा प्रस्तावना का सामूहिक पाठ: डीएम

संविधान दिवस पर सभी शासकीय कार्यालयों में होगा प्रस्तावना का सामूहिक पाठ: डीएम

 

 

 

अल्मोड़ा, ब्यूरो। संविधान दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

 

 

 

 

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 26 नवंबर को जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में संविधान दिवस मनाया जाए और संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाए। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर कार्मिकों को संविधान में निहित मूल्यों व आदर्शों के प्रति जागरूक किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  28 नवंबर को अल्मोड़ा के 10 स्थानों पर आपदा प्रबंधन मॉक अभ्यास, स्कूलों में जागरूकता अभियान शुरू

 

 

 

डीएम ने बताया कि जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम विकास भवन सभागार में होगा, जहां विधि विशेषज्ञ मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के साथ विभिन्न कानूनों व उनके प्रावधानों की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि सरल व सहज भाषा में कानूनी जानकारी देकर आमजन में संवैधानिक जागरूकता बढ़ाई जाए, ताकि लोग कानूनों के महत्व व उद्देश्य को भलीभांति समझ सकें।

यह भी पढ़ें 👉  हवालबाग में श्री अन्न उत्पादन, मूल्य संवर्धन और संरक्षित खेती पर पाँच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण संपन्न

 

 

 

 

जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान के आदर्शों को आत्मसात करना और संवैधानिक दायित्वों को निभाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अनामिका, एडीएम युक्ता मिश्र, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement