28 नवंबर को अल्मोड़ा के 10 स्थानों पर आपदा प्रबंधन मॉक अभ्यास, स्कूलों में जागरूकता अभियान शुरू

28 नवंबर को अल्मोड़ा के 10 स्थानों पर आपदा प्रबंधन मॉक अभ्यास, स्कूलों में जागरूकता अभियान शुरू

 

 

 

अल्मोड़ा, 24 नवंबर (संवाददाता)। आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर आगामी 28 नवंबर को जनपद अल्मोड़ा में 10 स्थानों पर व्यापक आपदा प्रबंधन मॉक अभ्यास आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में पूरे प्रदेश के साथ अल्मोड़ा की सभी तहसीलों एवं ब्लॉकों में यह अभ्यास प्रस्तावित है, जिसकी तैयारियों के तहत मंगलवार को एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग ने विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय मेडिकल कॉलेज में ABDM और NHCX कार्यशाला संपन्न: डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को गति देने पर जोर

 

 

 

 

सूचना विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 नवंबर को होने वाले मॉक अभ्यास के दौरान विभिन्न संभावित आपदाओं और आपात स्थितियों से निपटने की व्यवहारिक कार्रवाई परखी जाएगी। इसमें भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, सड़क दुर्घटना, वनाग्नि, हिमपात, अन्य आपातकालीन स्थितियों तथा भीड़ प्रबंधन से जुड़े परिदृश्यों का अभ्यास कराया जाएगा। इस साझा अभ्यास में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, राहत एवं बचाव दल, सैन्य बल और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) की भागीदारी रहेगी।

 

 

 

 

मॉक अभ्यास से पूर्व जागरूकता गतिविधियों के तहत मंगलवार को एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीमों ने जिले के कई विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया। टीमों ने छात्र-छात्राओं को आपदा के समय सुरक्षित रहने के उपायों, बचाव के तरीकों और जरूरी प्राथमिक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  महानगर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

अधिकारियों के मुताबिक, आपदा प्रबंधन दिवस पर आयोजित होने वाले इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपात स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाना, राहत व बचाव कार्यों को तेजी से अमल में लाना और आम लोगों के साथ-साथ युवाओं को आपदाओं के प्रति सतर्क व जागरूक करना है।

Advertisement