नशे के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश, स्कूलों व युवाओं पर विशेष फोकस

नशे के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश, स्कूलों व युवाओं पर विशेष फोकस

 

 

 

अल्मोड़ा, 23 नवंबर। जनपद में मादक पदार्थों की रोकथाम और नशामुक्ति अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया है। सोमवार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकॉर्ड (NCORD) समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अब तक संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगे की कार्ययोजना पर दिशा-निर्देश जारी किए गए।

 

 

 

 

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए केवल विभागीय कार्रवाई ही काफी नहीं है, बल्कि जनसहभागिता और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने समाज कल्याण, पुलिस, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को आपसी तालमेल से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  3. स्थानीय नागरिकों को प्राथमिकता दें और पर्यावरण मित्रों का हो नियमित मेडिकल परीक्षण: उपाध्यक्ष ए.के. सिकन्दर पंवार

 

 

 

 

स्कूलों में निगरानी व अभिभावकों से संवाद पर जोर शिक्षा विभाग को विशेष निर्देश देते हुए एडीएम ने कहा कि विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे छात्रों के व्यवहार और गतिविधियों पर नजर रखें। यदि किसी बच्चे के स्वभाव या दिनचर्या में कोई असामान्य बदलाव दिखे, तो तुरंत अभिभावकों से संपर्क कर समय रहते काउंसलिंग और सहायता सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में संकाय के 68 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 02 दिसंबर को

 

 

 

 

युवाओं की भागीदारी व पुनर्वास व्यवस्था अपर जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं को शिक्षण संस्थानों और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से इस अभियान से जोड़ा जाए, ताकि वे खुद नशे से दूर रहें और समाज में भी सकारात्मक संदेश पहुंचाएं। उन्होंने पुलिस विभाग को मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सतर्कता बरतने, जबकि स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग को प्रभावित व्यक्तियों के उपचार, परामर्श और पुनर्वास के लिए समन्वित कदम उठाने के निर्देश दिए।

 

 

 

बैठक में उपजिलाधिकारी संजय कुमार, जसमीत कौर और वर्षा जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी बलवंत सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र राम कोहली समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement