कच्छ हादसे में गढ़वाल राइफल्स के दो जवानों व परिजनों के निधन पर सीएम धामी ने जताया गहरा शोक

कच्छ हादसे में गढ़वाल राइफल्स के दो जवानों व परिजनों के निधन पर सीएम धामी ने जताया गहरा शोक

 

 

 

देहरादून, ब्यूरो। गुजरात के कच्छ में हुए भीषण सड़क हादसे में गढ़वाल राइफल्स के दो जवानों और उनके परिवार के सदस्यों के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून जू में गूंजेगी सफेद बाघ 'तेजस' की दहाड़, सीएम धामी ने किया नए बाड़े का उद्घाटन

 

 

 

 

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि इस हृदय विदारक दुर्घटना का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है और इसने मन को भीतर तक झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि इस असीम पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।

सीएम धामी ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश उनके साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने के लिए धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में पीआरडी जवानों का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री आवास कूच के दौ

 

 

 

 

Advertisement