देहरादून जू में गूंजेगी सफेद बाघ ‘तेजस’ की दहाड़, सीएम धामी ने किया नए बाड़े का उद्घाटन

देहरादून जू में गूंजेगी सफेद बाघ ‘तेजस’ की दहाड़, सीएम धामी ने किया नए बाड़े का उद्घाटन

 

 

 

 

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड के वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों का लंबा इंतजार आखिरकार गुरुवार को खत्म हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून चिड़ियाघर (मालसी डियर पार्क) में नवनिर्मित बाड़े का विधिवत उद्घाटन कर सफेद बाघ ‘तेजस’ को आम पर्यटकों के दीदार के लिए बाड़े में छोड़ दिया। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने युवाओं के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की कि स्कूली बच्चों के बाद अब कॉलेज के छात्रों को भी चिड़ियाघर में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

पर्यटन और राजस्व को लगेंगे पंख कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून जू राज्य का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र बनकर उभरा है। वर्तमान में यहां हर साल करीब 8.5 लाख पर्यटक पहुंचते हैं, जिससे विभाग को 7 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से चिड़ियाघर का आकर्षण कई गुना बढ़ेगा और पर्यटन व राजस्व में नया इजाफा होगा। सीएम ने कहा कि कॉलेज छात्रों को निशुल्क प्रवेश देने का उद्देश्य युवाओं को इकोसिस्टम और वन्यजीव संरक्षण से करीब से जोड़ना है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में पीआरडी जवानों का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री आवास कूच के दौ

 

 

 

 

जैव-विविधता के प्रति बढ़ेगी जागरूकता: वन मंत्री वन मंत्री सुबोध उनियाल ने सफेद बाघ के आगमन को राज्य के वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इस पहल से युवाओं और छात्रों में जैव-विविधता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। वन मंत्री ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में चिड़ियाघर में नए वन्यजीवों के जुड़ने से पर्यटन गतिविधियों और राजस्व में निरंतर बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन-2026: सीएम धामी ने प्रवासियों को बताया प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर, कहा- देवभूमि आएं तो अपने गांव जरूर जाएं

 

 

 

 

ग्वालियर से आया है ‘तेजस’, वजन 180 किलोग्राम वन्यजीव आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत मध्य प्रदेश के ग्वालियर चिड़ियाघर से लाए गए सफेद बाघ ‘तेजस’ की उम्र 2 साल 4 महीने है और इसका वजन करीब 180 किलोग्राम बताया जा रहा है। सफेद रंग पर काली धारियों और नीली आंखों वाला यह बाघ क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ है और पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गया है

 

Advertisement