विधायक हरीश धामी से जुड़े मामले में जौलजीबी पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

 

विधायक हरीश धामी से जुड़े मामले में जौलजीबी पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

 

 

 

 

पिथौरागढ़: थाना जौलजीबी क्षेत्र में विधायक हरीश धामी व अन्य के संबंध में दर्ज मुकदमे (FIR No. 14/26) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

 

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 121A, 132, 191(2), 324(3) और 352 के तहत दर्ज इस मामले में संलिप्तता और साक्ष्यों के आधार पर निम्नलिखित चार व्यक्तियों को आज (18 नवंबर 2026) गिरफ्तार किया गया:

यह भी पढ़ें 👉  मूनाकोट ब्लॉक के ग्रामीणों को मिलेगी सुगम यातायात की सुविधा, डीएम ने दिए जल्द काम शुरू करने के निर्देश

 

 

 

 

राम सिंह रोकाया – निवासी सूबा (धारचूला), हाल निवासी ग्राम हाट देवल, थाना धारचूला। सौरभ मर्तोलिया – निवासी सिरदांग, हाल निवासी ग्वालगांव, थाना धारचूला।नृप सिंह – निवासी सिनेमा लाइन, थाना धारचूला। विक्रम दानू – निवासी पथरकोट गैला, पोस्ट बल्थी, थाना मुनस्यारी।

 

 

साक्ष्यों से छेड़छाड़ और गवाहों को प्रभावित करने की आशंका पर कार्रवाई विवेचना के दौरान पुलिस ने पाया कि प्रकरण से जुड़े साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ रोकने, वादी व गवाहों को डराने-धमकाने या प्रभावित करने की संभावनाओं को टालने तथा माननीय न्यायालय के समक्ष अभियुक्तों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह गिरफ्तारी आवश्यक थी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: एस.डी.एस. राजकीय इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, बांटी गईं छात्रवृत्तियां

 

 

 

न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों की 14 दिन की न्यायिक रिमांड स्वीकृत कर ली गई है। पिथौरागढ़ पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में विवेचना नियमानुसार अभी जारी है।

Advertisement