रिपोर्ट कार्ड लॉन्च: सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां बोले- जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार

रिपोर्ट कार्ड लॉन्च: सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां बोले- जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार

 

 

 

 

देहरादून, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सरकार के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लेखा-जोखा पेश किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 में जनता के आशीर्वाद से बनी हमारी सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के लिए काम किया है और जनता से किए गए संकल्पों को लगभग पूरा कर लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

 

 

 

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नमन करते हुए सीएम धामी ने कहा कि अटल जी ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया और पीएम मोदी के मार्गदर्शन में आज राज्य को संवारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य के सभी राजनीतिक मिथकों को तोड़ते हुए विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

 

 

 

 

 

ऐतिहासिक कानून और प्रशासनिक सुधार:

यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य: समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू कर उत्तराखंड स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बना।

सख्त कार्रवाई: राज्य में सख्त धर्मांतरण कानून, भू-कानून और राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा बोर्ड का गठन किया गया। वहीं, अनियमितताओं के चलते 250 से अधिक मदरसों को सील किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों और सहायिकाओं को धामी सरकार की बड़ी सौगात, एक दिसंबर से बढ़ेगा मानदेय

डिजिटल प्रशासन: ‘जन-जन के द्वार, जन-जन की सरकार’ अभियान के तहत सरकार लोगों के घर पहुंची है, जिसे दिसंबर माह में और तेज किया जाएगा। 1905 सीएम हेल्पलाइन से कार्यों में पारदर्शिता आई है। अब तक 150 दफ्तरों को डिजिटल किया जा चुका है और 90 हजार से अधिक फाइलों का ऑनलाइन निस्तारण हुआ है।

 

 

 

महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा:

महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया।

5 लाख स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है, जिससे महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद आज विश्व स्तर पर पहचान बना रहे हैं।

नंदा गौरा योजना, महालक्ष्मी किट योजना, देवभूमि परिवार योजना के साथ-साथ गरीब परिवारों को साल में 3 मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं।

सरकार ने 10 लाख लोगों को पेंशन का लाभ दिया है और जल्द ही गरीबों को 4,000 मकान सौंपे जाएंगे।

 

 

 

 

युवा, शिक्षा और रोजगार:

कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को वात्सल्य योजना के तहत सहारा दिया गया।

‘मुख्यमंत्री भविष्य निर्माण योजना’ के तहत 11 हजार बच्चों को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और ‘वरदान छात्रवृत्ति योजना’ से 21 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को लाभ मिला है।

10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को टैबलेट देने के साथ ही ‘मुख्यमंत्री युवा मंथन योजना’ के तहत 2 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी जा रही है। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ निबंध प्रतियोगिता से मिले बच्चों के सुझावों पर भी सरकार काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कच्छ हादसे में गढ़वाल राइफल्स के दो जवानों व परिजनों के निधन पर सीएम धामी ने जताया गहरा शोक

प्रदेश में करीब 2,000 स्टार्टअप स्थापित हुए हैं, 106 युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाई गई है और जल्द ही युवा आयोग के गठन की तैयारी है।

 

 

 

स्वास्थ्य, विज्ञान और बुनियादी ढांचा:

देहरादून में देश की पांचवीं सबसे बड़ी साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करते हुए किच्छा में प्रदेश के दूसरे एम्स (AIIMS) का जल्द उद्घाटन किया जाएगा।

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सड़क और हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार हुआ है। इन्वेस्टमेंट समिट के तहत 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर काम हो रहा है और पहाड़ों में उद्योग पार्क बनाए जा रहे हैं।

 

 

 

पर्यटन, संस्कृति और कृषि:

चारधाम यात्रा में 65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बड़ी मजबूती मिली है। केदारनाथ व बद्रीनाथ मास्टर प्लान के साथ-साथ मानसखंड मंदिर माला परियोजना पर तेजी से काम जारी है। अब सरकार का फोकस शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने पर है।

रिवर्स पलायन और कृषि क्षेत्र में बेहतर काम हुआ है, जिसके तहत बद्री गाय को जीआई (GI) टैग मिला है। इसके अलावा कुमाऊंनी, गढ़वाली और जौनसारी फिल्मों को भी सरकार प्रोत्साहित कर रही है।

Advertisement