ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में हेली सेवाओं के लिए ज्यादा किराया चुकाना होगा। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने किराये में 45.86 तक की बढ़ोतरी कर दी है।

तीर्थयात्रियों को अब धाम पहुंचने के लिए ज्यादा रकम चुकानी होगी।

सोमवार को सीईओ-यूकाडा आशीष चौहान ने ‘हिन्दुस्तान’ से बातचीत में कहा कि इस बार हेली यात्रियों की संख्या में 30 प्रतिशत तक कटौती की गई है, इस वजह से किराए में बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने की मुख्यमंत्री से भेंट,अनेक विकास से जुड़े मुद्दों पर की गयी चर्चा

उन्होंने बताया कि हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए डीजीसीए की ओर से अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हेमकुंड साहिब की हेली यात्रा किराये की दरें बाद में जारी की जाएंगी।

🌸10 सितंबर से बुकिंग शुरू

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर 10 सितंबर से टिकटों की बुकिंग की जा सकेगी। यूकाडा और आईआरसीटीसी ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए www.heliyatra.irctc.co.in वेबसाइट जारी की है। इस पर 10 सितंबर से बुकिंग खोल दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के किसानों हेतु पूर्वोतर क्षेत्र में आजीविका संवर्धन के लिए जलवायु-अनुकूल और टिकाऊ कृषि प्रौद्योगिकियाँ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

🌸हेली सेवा के दाम

चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवाओं के किराए में इस बार भारी बढ़ोतरी की गई है। सिरसी से केदारनाथ का किराया पहले 6,060 रुपये था, जो अब बढ़कर 8,839 रुपये हो गया है। फाटा से केदारनाथ तक का किराया 6,062 रुपये से बढ़कर 8,842 रुपये कर दिया गया है। वहीं, गुप्तकाशी से केदारनाथ हेली सेवा का किराया 8,532 रुपये से बढ़ाकर 12,444 रुपये तय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *