देहरादून में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: पुलिस ने महिला सरगना समेत 4 को किया गिरफ्तार, व्हाट्सएप के जरिए चला रही थी धंधा

देहरादून में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: पुलिस ने महिला सरगना समेत 4 को किया गिरफ्तार, व्हाट्सएप के जरिए चला रही थी धंधा

 

 

 

 

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने किराए के मकान में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य महिला सरगना सहित कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

 

किराए के कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरोह की मुख्य अभियुक्ता देहरादून में किराए का कमरा लेकर यह अवैध धंधा संचालित कर रही थी। वह ग्राहकों की मांग और पसंद के हिसाब से बाहरी राज्यों तथा आसपास के क्षेत्रों से युवतियों को देहरादून बुलाती थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चंपावत में 800 साल पुराने ऐतिहासिक राजबुंगा किले का होगा पुनरुद्धार, 4.91 करोड़ से संवरेगी चंद राजवंश की विरासत

 

 

 

 

 

व्हाट्सएप से भेजी जाती थीं तस्वीरें जांच में सामने आया है कि मुख्य अभियुक्ता व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों के संपर्क में रहती थी। वह ग्राहकों को व्हाट्सएप पर ही लड़कियों की तस्वीरें भेजती थी और पसंद आने पर अपने किराए के कमरे में बुलाकर उनसे अनैतिक काम करवाती थी।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  27 अक्टूबर को श्रीनगर में जुटेगा गुरिल्लाओं का गढ़वाल मंडल सम्मेलन, आंदोलन की बनेगी नई रणनीति

 

आपत्तिजनक सामग्री व नकद राशि बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से अभियुक्तों के कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री और देह व्यापार से कमाए गए ₹3,500 नकद बरामद किए हैं।

 

 

 

 

अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज दून पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी चार अभियुक्तों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 (PITA) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में इस प्रकार की अवैध और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisement