Uttrakhand News :प्रदेश में एएनएम के रिक्त 391 पदों पर शीघ्र दी जाएगी तैनाती,मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

0
ख़बर शेयर करें -

स्वास्थ्य मंत्री डॉ। धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। बताया, विभाग में लंबे समय से कई संवर्गों में रिक्त पड़े पदों को तेजी से भरा जा रहा है।

इसी कड़ी में एएनएम के रिक्त 391 पदों पर शीघ्र तैनाती दी जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने सभी औचारिकताएं पूरी कर ली हैं। डॉ। रावत ने बताया कि चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) परीक्षा-2024 के लिए तिथिवार अभिलेख सत्यापन कैलेंडर जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News:ज्योलीकोट दूषित पानी मामला: हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद अधीक्षण अभियंता समेत 6 इंजीनियर निलंबित, EE को चेतावनी

💠18 सितंबर से अभिलेख सत्यापन

आगामी 18 सितंबर 2024 से अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जो 30 सितंबर 2024 तक चलेगी। अभिलेख सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को बैचवार ज्येष्ठता क्रम में बुलाया गया है। जिसके लिए अभ्यर्थियों को अनुक्रमांक भी जारी किए गए हैं। सत्यापन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा संलग्न प्रमाण पत्रों की बारीकी से जांच की जाएगी। अभिलेख सत्यापन के समय अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ सम्बंधित अभिलेखों की दो-दो स्वप्रमाणित छायाप्रतियां लाना अनिवार्य है। अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया के उपरांत चयन बोर्ड द्वारा अर्हता प्राप्त अभ्यर्थियों की वर्षवार मेरिट के आधार पर चयन परिणाम जारी किया जाएगा। जिन्हें प्रदेश के विभिन्न जनपदों के चिकित्सा इकाइयों में तैनाती दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड मौसम: मानसून की विदाई से पहले फिर करवट लेगा मौसम, 25 सितंबर को 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

💠मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

मंत्री ने बताया कि राजकीय चिकित्सा इकाइयों में एएनएम की तैनाती होने से स्थानीय स्तर पर आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सकेगी। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं, जच्चा-बच्चा के टीकाकरण में तेजी आएगी। सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का आम लोगों के बीच प्रचार-प्रसार हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *