Uttrakhand News :पाखरो रेंज में हुए घोटाले के संबंध में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत से ईडी ने करीब 12 घंटे की पूछताछ,कई विषयों पर करीब 50 सवाल पूछे गए

0
ख़बर शेयर करें -

कॉर्बेट नेशनल पार्क की पाखरो रेंज में टाइगर सफारी निर्माण में हुए घोटाले के संबंध में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत से ईडी ने करीब 12 घंटे पूछताछ की। रावत के कार्यकाल से जुड़े तमाम फैसलों, नियमों के साथ कई विषयों पर करीब 50 सवाल पूछे गए।

ईडी इसी साल फरवरी में उनके घर पर भी छापा मार चुकी है। मामले में सीबीआई भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच कर रही है। सीबीआई भी 14 अगस्त को हरक सिंह रावत से पूछताछ कर चुकी है। बता दें कि ईडी ने पिछले दिनों पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को नोटिस भेजकर दो सितंबर को पेश होने को कहा था। नोटिस के पालन में पूर्व मंत्री सोमवार को सुबह 10.30 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे थे। अधिकारियों ने करीब 11 बजे से पूछताछ शुरू की थी। घोटाले के संबंध में करीब 50 सवाल पूछे। यह पूछताछ रात करीब 10.30 बजे तक जारी रही। 

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News:हल्द्वानी: टांडा रेंज के जंगल में हाथी का हमला, दो लोगों की दर्दनाक मौत

💠2022 में दर्ज हुआ था मुकदमा

पाखरो रेंज घोटाले के मामले में वर्ष 2022 में विजिलेंस ने हल्द्वानी सेक्टर में मुकदमा दर्ज किया था। तत्कालीन कुछ अफसरों (जिनमें पूर्व डीएफओ किशनचंद भी शामिल थे) को गिरफ्तार भी किया गया था। इसके बाद पिछले साल अगस्त में विजिलेंस ने हरक सिंह रावत और उनके परिचितों के संस्थानों पर छापा मारा था। यहां एक पेट्रोल पंप पर सरकारी जनरेटर बरामद हुआ था। हालांकि, जांच अभी और आगे बढ़ती इससे पहले ही हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई को जांच सौंप दी गई। विजिलेंस ने इस केस से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीआई सौंप दिए। इसी बीच ईडी ने भी इसका संज्ञान ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *