Almora News:आधी रात जंगल में भटक रहा था अर्धनग्न युवक; अल्मोड़ा पुलिस बनी देवदूत, सकुशल परिजनों को सौंपा
मानवता की मिसाल बनी अल्मोड़ा पुलिस, रात्रि में जंगल में भटक रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को सकुशल किया रेस्क्यू
लमगड़ा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अर्धनग्न अवस्था में घूम रहे युवक को सुरक्षा के दृष्टिगत चौकी लाकर दी सहायता
परिजनों के सुपुर्द कर लौटाई परिवार की खुशियां, जताया अल्मोड़ा पुलिस का आभार
दिनांक 23.09.2024 को रात्रि लगभग 09:10 बजे चौकी मोरनौला, थाना लमगड़ा पुलिस टीम द्वारा शहरफाटक से मोरनौला के मध्य जंगल क्षेत्र में रात्रि गश्त की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक अज्ञात युवक अर्धनग्न अवस्था में घूमता हुआ मिला, जो प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था।
युवक की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम तत्काल उसे चौकी मोरनौला लेकर आई तथा उसे वस्त्र उपलब्ध कराकर सुरक्षित किया।
पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम ललित सिंह कुंवर पुत्र मानसिंह कुंवर, निवासी ग्राम थाली, पोस्ट नर्तोला, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल, उम्र 25 वर्ष बताया।
पुलिस टीम द्वारा युवक के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई। जिस पर दिनांक 24.09.2024 की प्रातः युवक के पिता मानसिंह कुंवर ग्रामवासियों के साथ चौकी मोरनौला पहुंचे, जहां अपने बेटे को सकुशल देखकर मोरनौला पुलिस की सराहना करते हुए उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया।
🌸पुलिस टीम
1. उप निरीक्षक नरेश कोहली
2. हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र मेहता
3. हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह बिष्ट