अल्मोड़ा भाकृअनुप-विपकृअनुसं के ५३वें कृषि विज्ञान मेले का आयोजन २८ सितंबर को; एएसआरबी अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार होंगे मुख्य अतिथि

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा भाकृअनुप-विपकृअनुसं के ५३वें कृषि विज्ञान मेले का आयोजन २८ सितंबर को; एएसआरबी अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार होंगे मुख्य अतिथि

 

 

 

अल्मोड़ा। भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (विपकृअनुसं), हवालबाग में आगामी सोमवार, २८ सितंबर २०२६ को ५३वें ‘कृषि विज्ञान मेले’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। संस्थान परिवार एवं निदेशक की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ०९:३० बजे से होगी।

 

 

 

मेले में कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (कृ. वै. च. मं./ASRB), नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  श्राद्ध – पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और संस्कारों का पर्व

 

 

दिनभर के प्रमुख कार्यक्रम:

  • प्रातः ०९:३० बजे: किसानों का प्रक्षेत्र भ्रमण।
  • प्रातः ०९:३० से ११:०० बजे: मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत एवं प्रक्षेत्र निरीक्षण।
  • पूर्वाह्न ११:० बजे: किसान मेले का औपचारिक उद्घाटन एवं कृषि प्रदर्शनियों का अवलोकन।
  • पूर्वाह्न ११:३० से १२:०० बजे: निदेशक द्वारा स्वागत संबोधन, नवीन उन्नत बीजों का लोकार्पण एवं संस्थान के नए प्रकाशनों का विमोचन।
  • दोपहर १२:० से ०१:०० बजे: विशिष्ट अतिथियों का संबोधन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को पुरस्कार वितरण तथा मुख्य अतिथि का मार्गदर्शन संबोधन।
  • दोपहर ०१:०० बजे: धन्यवाद प्रस्ताव के साथ मुख्य सत्र का समापन।
यह भी पढ़ें 👉  Almora News:द्वाराहाट कोतवाली में वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं संग गोष्ठी, सुरक्षा और नशा मुक्ति पर दिया जोर

 

 

प्रक्षेत्र हवालबाग (अल्मोड़ा) में आयोजित इस मेले का मुख्य उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवीन बीज किस्मों और उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी प्रदान करना है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *