Almora News:भारतीय जनता पार्टी व विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त नेतृत्व ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से की मुलाकात,नगर में नगर में हो रही अपराधिक गतिविधियों की बढ़ोतरी से कराया अवगत

0
ख़बर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी व विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त नेतृत्व में आज  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से मुलाकात की गई उन्हें अवगत कराया गया कि अल्मोड़ा नगर उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कुछ माह से छेड़खानी चोरी व अपराधिक  गतिविधियों में बढ़ोतरी हो रही है जिस कारण क्षेत्र का सामाजिक व सांस्कृतिक माहौल खराब हो रहा है। 

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस द्वारा वृहद सत्यापन अभियान चलाने की आवश्यकता है इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश लोहनी ने कहा कि बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद महिलाओं के साथ हो रही है अभद्रता व छेड़खानी की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगा उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कहा कि बाहरी क्षेत्र से व्यापार हेतु आए हुए व्यापारियों का सत्यापन किया जाय।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में भाजयुमो की स्वदेशी संकल्प दौड़: स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती पर युवाओं ने दिखाया जोश

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री देवाशीष नेगी ने कहा कि नगर के संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से ग्रस्त लगाई जाए जिससे अपराधिक घटनाओं को रोका जा सके भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि बढ़ते हुए डेमोग्राफिक चेंज को देखते हुए वृहद सत्यापन की आवश्यकता है जिससे पर्वतीय क्षेत्र का सामाजिक वातावरण प्रभावित न हो।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:भाकृअनुप–विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा अनुसूचित जाति के कृषकों हेतु पाँच दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

आज मुलाकात करने वालों में नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट नगर मंत्री दिशांत पवार जगमोहन बिष्ट भानु अधिकारी प्रकाश लोहनी जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल। गोविंद सिंह कंवल जिला कोषाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद भोपाल सिंह मेहता जिला समरसता मुकेश सिंह बिष्ट जिला सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद धीरज धनंजय जोशी सौरव पांडे स्वयंसेवक बजरंग दल आदि लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *