उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के लिए 24 व 28 जुलाई को चरणबद्ध ढंग से सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदारनाथ की चलविग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान, शीतकालीन पूजाएं शुरू

इस दिन मतदान से संबंधित विकास खंड क्षेत्रों में शासकीय, अशासकीय कार्यालय, शिक्षण संस्थान, अर्द्ध निकायों व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों, कारीगरों व मजदूरों के मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा। दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा। इस दिन भी विकासखंड क्षेत्रों में छुट्टी रहेगी। इन दोनों दिवसों पर संबंधित चुनाव क्षेत्रों में कोषागार और उपकोषागार बंद रहेंगे।

Advertisement