​Uttrakhand News:देवीधुरा में 23 अगस्त से शुरू होगा ऐतिहासिक असाड़ी कौतिक ‘बगवाल मेला-2026’, डीएम ने दिए तैयारियों के कड़े निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत 13 अगस्त, 2026 सूवि।

माँ वाराही शक्तिपीठ देवीधुरा में 23 अगस्त से आयोजित होगा ऐतिहासिक असाड़ी कौतिक रक्षाबंधन बगवाल मेला–2026, जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

माँ वाराही शक्तिपीठ ट्रस्ट देवीधुरा के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक असाड़ी कौतिक रक्षाबंधन बगवाल मेला–2026 आगामी 23 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक धूमधाम से मनाया जाएगा। मेले का औपचारिक उद्घाटन 23 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा।

मेले के भव्य और सुचारू आयोजन को लेकर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं यातायात प्रबंधन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मेले में 24 घंटे मेडिकल टीम और एम्बुलेंस तैनात रखने तथा जल संस्थान को निरंतर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव के समापन अवसर पर मां नंदा-सुनंदा के पावन डोले की भव्य शोभायात्रा

मेले का मुख्य आकर्षण, विश्व प्रसिद्ध पारम्परिक ‘बगवाल’ 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर खेला जाएगा। इस विशेष अवसर पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने पुलिस और मेला प्रशासन को कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं पार्किंग की चाक-चौबंद व्यवस्था करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती करने पर जोर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा भाकृअनुप-विपकृअनुसं के ५३वें कृषि विज्ञान मेले का आयोजन २८ सितंबर को; एएसआरबी अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार होंगे मुख्य अतिथि

धार्मिक परंपराओं के अनुसार 23 अगस्त को सांगी पूजन, 28 अगस्त को बगवाल पूजन, 29 अगस्त को डोले का पूजन व परिक्रमा तथा 04 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य झांकी निकाली जाएगी। इसके अतिरिक्त मेले में जनसेवा हेतु 25 अगस्त को बहुउद्देश्यीय शिविर, 30 अगस्त को नेत्र शिविर तथा 31 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए हैं और श्रद्धालुओं से शांति व सौहार्द के साथ मेले का आनंद लेने तथा माँ वाराही का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *