Bageshwar News:बागेश्वर: SIR अभियान की प्रगति को लेकर डीएम अपूर्वा पाण्डे ने ली समीक्षा बैठक, 99.75% नोटिस वितरित

0
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर, 12 अगस्त 2026 (सू.वि.)।

📌 एसआईआर अभियान की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 99.75 प्रतिशत नोटिस वितरित

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को लेकर जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने बुधवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में नोटिस वितरण, दावे-आपत्तियों की स्थिति तथा नोटिसों की सुनवाई की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा जीबी पंत संस्थान की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल, कर्मचारियों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में जारी कुल 42,426 नोटिसों के सापेक्ष 42,321 नोटिस यानी 99.75 प्रतिशत नोटिस वितरित किए जा चुके हैं। वहीं, 03 अगस्त से 11 अगस्त तक कुल 14,393 नोटिसों की सुनवाई की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त निर्धारित है तथा 15 सितम्बर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि जहां-जहां नोटिसों की सुनवाई की प्रक्रिया चल रही है, वहां अपने बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) को भेजना सुनिश्चित करें, ताकि पुनरीक्षण कार्य में राजनीतिक दलों की सहभागिता बनी रहे और प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त मिहिर टम्टा गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

बैठक में अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल, कांग्रेस के बीएलए प्रवीण कोरंगा, भाजपा के बीएलए रवि करायत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी,
बागेश्वर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *