Almora News:अल्मोड़ा: ‘पुलिस आपकी मित्र है’—SSP के निर्देश पर बच्चों और अभिभावकों के साथ महिला पुलिस का दोस्ताना संवाद

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा पुलिस का बाल सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान

“पुलिस आपकी मित्र है”—बच्चों से दोस्ताना संवाद कर जाना उनकी समस्याओं का हाल

सड़क सुरक्षा के नियमों की दी जानकारी, यातायात नियमों के पालन के लिए किया प्रेरित

श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशानुसार जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों एवं आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 13.08.2026 को *प्रभारी महिला कोतवाली अल्मोड़ा श्रीमती जानकी भण्डारी* के नेतृत्व में अपर उ0नि0 श्रीमती बीना दोसाद, महिला कानि0 तुलसी गोस्वामी एवं महिला कानि0 द्रौपदी सुयाल द्वारा कस्बा अल्मोड़ा क्षेत्र में स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों से संवाद किया गया।
पुलिस टीम द्वारा बच्चों एवं अभिभावकों से सहज, सरल एवं दोस्ताना अंदाज में बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी चिंताओं को जाना गया। बच्चों को बताया गया कि पुलिस उनकी मित्र है तथा किसी भी प्रकार की समस्या, डर, असुरक्षा अथवा परेशानी होने पर वे बिना किसी झिझक के पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही बच्चों में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।
बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्हें सड़क पार करते समय विशेष सावधानी बरतने, सड़क पर खेलकूद न करने, वाहन में बैठते समय आवश्यक सुरक्षा सावधानियां रखने तथा यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *