Road Accident:उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा,घूमने आये दो युवको की कार नदी में जा गिरी, गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें -

यहां थाना पुरोला के अंतर्गत नौगांव मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर 30 मीटर नीचे कमल नदी में गिरी। जिसमें सवार हिमाचल निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए।घायलों को सीएचसी पुरोला में प्राथमिक उपचार दिया गया और दून मेडिकल कालेज रेफर किया गया।

🔹जाने पूरा मामला 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:​भवाली-अल्मोड़ा एनएच और रातीघाट मार्ग पर मलबा आने से यातायात ठप, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुला रास्ता

सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे के करीब नौगांव मोटर मार्ग पर पट्रोल पंप के निकट एक अनियंत्रित होकर कमल नदी में गिरी। इसपास के ग्रामीणों ने कार में सवार घायल विवेक सिंह पुत्र देशराज और देवराज पुत्र प्रेम लाल निवासी बिलाशपुर हिमाचल को अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों को रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में बारिश का कहर: 3 बच्चों समेत 11 की मौत, 2 लापता; दून में उफनाए नाले में बही कारें

🔹दोनों घायल घूमने आये थे 

दोनों युवक मोरी में जल विद्युत परियोजना का कार्य कर रही जेपी कंपनी में चालक व टेक्निशियन के पद पर कार्यरत हैं। दोनों बडकोट घूमने आए थे।