Nainital News:सोशल मीडिया में छाने वाले रजत जोशी को पत्रकारिता में मिला स्व मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक

0
ख़बर शेयर करें -

डीएसबी परिसर में आयोजित 18वे दीक्षांत समारोह में अटल पत्रकारिता एवं जनसंपर्क विभाग से मास्टर्स करने वाले मीना बाजार लोहाघाट चंपावत निवासी रजत जोशी को स्व.मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक से नवाजा गया । पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में वर्ष 2021-22 के टॉपर रजत जोशी ने 78.9 फीसदी अंक हासिल किए थे।

🔹पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने का किया फैसला 

लोहाघाट के रहने वाले रजत जोशी सोशल मीडिया पर काफी विख्यात है। उनका चैनल में उत्तराखंड से जुड़ी जानकारियां पोस्ट होती है। इसके अलावा वो एक आरजे भी हैं। रजत जोशी ने डीएसबी परिसर से ही ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला किया। इस दौरान उन्होंने कुछ न्यूज चैनल और अखबार में ट्रेनिंग की लेकिन उनकी रूचि रेडियो के क्षेत्र में जाने की थी। इसी के ध्यान में रखने हुए उन्होंने अपने चैनल की शुरुआत की और वो चल पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News:देहरादून में गैंगवार: सिल्वर सिटी मॉल के पास कुख्यात अपराधी विक्रम शर्मा की सरेआम गोली मारकर हत्या

🔹आदि कैलाश साहसिक दौड़ में बनाया विश्व रिकॉर्ड 

रजत जोशी पत्रकारिता की पढ़ाई के साथ एक न्यूज पोर्ट्ल भी संचालित कर रहे थे। रजत जोशी ने कहा कि एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से पिथौरागढ़ से आयोजित आदि कैलाश साहसिक दौड़ में उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। एनसीसी में भी सी प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। रजत के पिता सुभाष चंद्र जोशी किराना दुकान चलाते हैं जबकि माता दीपा जोशी गृहिणी हैं। रजत ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने मित्र विशाल बिष्ट और हिमांशु पांडे को भी दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों दोस्तों ने आगे बढ़ने में उनकी काफी मदद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *