Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई, दन्या व SOG पुलिस की सतर्कता से मिली बड़ी सफलता ठिकाने बदलकर बचता रहा मफरूर चालाकी से पहुंचा पिथौरागढ़, दन्या पुलिस ने धर दबोचा

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई, दन्या व SOG पुलिस की सतर्कता से मिली बड़ी सफलता ठिकाने बदलकर बचता रहा मफरूर चालाकी से पहुंचा पिथौरागढ़, दन्या पुलिस ने धर दबोचा

पुलिस टीम को 10 हजार का नकद पुरस्कार

श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मफरूरों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री दिनेश नाथ महंत थाना दन्या व प्रभारी एसओजी श्री सुनील धानिक* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक- 08.04.2026 को माननीय न्यायालय अल्मोड़ा से मफ़रूर /अभियुक्त कौशिक बनौला पुत्र पूरन सिंह, अ0स0- 06/20, धारा- 420/467/468/471 आईपीसी, निवासी ग्राम-बानठोक, भनोली थाना- धौलछीना, अल्मोड़ा जो वर्ष 2024 से लगातार फरार चल रहा था। दन्या पुलिस की तत्परता व सतर्कता से आज प्रातः रोडवेज बस स्टेशन पिथौरागढ़ के पास हरिओम होटल से मफरूर को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS: अल्मोड़ा में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर,

🌸पूछताछ-
आरोपी द्वारा बताया गया कि गिरफ्तारी के डर से लगातार स्थान बदल बदल के रह रहा था। निजी कार्य से पिथौरागढ़ पहुंच कर होटल में रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: चितई मंदिर मार्ग पर टला बड़ा हादसा, फायर सर्विस ने कड़ी मशक्कत के बाद हटाया विशालकाय पेड़

🌸पुरस्कृत
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए गिरफ्तारी पुलिस टीम को ₹10,000/- का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

🌸गिरफ्तारी पुलिस टीम-
01- श्री दिनेश नाथ महंत, थानाध्यक्ष दन्या
02- उपनिरीक्षक श्री सुनील धानिक, प्रभारी एसओजी
03- कांस्टेबल जगत सिंह ,थाना दन्या
03- कांस्टेबल राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
03- कांस्टेबल राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *