ख़बर शेयर करें -

खराब मौसम के बावजूद पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल हादसे के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

खराब मौसम के बीच जोखिम उठाकर पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी, टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू का स्थलीय निरीक्षण किया

हेलीकॉप्टर की कठिन लैंडिंग के बाद सीधे पहुंचे आपदा स्थल, कहा— “प्रत्येक मजदूर को सुरक्षित निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता”

 

 

 

 

पीपलकोटी (चमोली)। चमोली जिले के पीपलकोटी में विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (THDC) के तहत एचसीसी (HCC) कंपनी की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार शाम करीब 7:05 बजे अचानक पानी और मलबा घुसने से भीषण हादसा हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में जारी भारी बारिश और खराब मौसम के बावजूद शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं जमीनी हालात का जायजा लेने पीपलकोटी पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में लापता छात्र-छात्रा के शव मेला मंच पर लटके मिले, पुलिस जांच में जुटी

 

 

 

 

प्रतिकूल मौसम एवं दृश्यता कम होने के कारण मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग बेहद कठिन और जोखिमभरी परिस्थितियों में हो सकी। पीपलकोटी पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने बिना किसी देरी के राहत एवं बचाव कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

 

 

 

स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियों को कड़े निर्देश

स्थल पर मौजूद जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF), एनडीआरएफ (NDRF) और अन्य संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू ऑपरेशन की वर्तमान प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि युद्धस्तर पर अभियान चलाकर टनल के अंदर फंसे अंतिम व्यक्ति तक जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जाए और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।

यह भी पढ़ें 👉  CIMS व UIHMT और कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के बीच MOU; वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को 100% ट्यूशन फीस में छूट

 

 

 

 

घायलों का जाना कुशलक्षेम

स्थलीय निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने परिजनों एवं घायल मजदूरों को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके उपचार और हर संभव सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

 

मुख्यमंत्री का वक्तव्य: “टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना हमारी सरकार की पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी एजेंसियां पूरी ताकत और समन्वय के साथ जुटी हुई हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *