अल्मोड़ा: कांग्रेस विचार विभाग की बैठक संपन्न, राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन प्रवीण डावर ने कहा— ‘कांग्रेस का इतिहास देशप्रेम और शहादत का प्रतीक

 

अल्मोड़ा: कांग्रेस विचार विभाग की बैठक संपन्न, राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन प्रवीण डावर ने कहा— ‘कांग्रेस का इतिहास देशप्रेम और शहादत का प्रतीक’

 

 

 

 

अल्मोड़ा, 5 नवंबर 2026: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग की कार्यकारिणी एवं संवाद कार्यक्रम बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, अल्मोड़ा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड कांग्रेस विचार विभाग के राज्य चेयरमैन डॉ. प्रदीप जोशी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस विचार विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन प्रवीण डावर ने शिरकत की। कार्यक्रम को स्थानीय विधायक मनोज तिवारी का विशेष संरक्षण प्राप्त रहा।

 

 

 

 

कांग्रेस विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने किया। शुरुआत में स्थानीय विधायक मनोज तिवारी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रमों से पार्टी कैडर को मजबूती मिलती है और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक विस्तारित करने में सहायता मिलती है।

 

 

 

 

मुख्य अतिथि कैप्टन प्रवीण डावर ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहास देशप्रेम और शहादत का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू को ‘नए भारत का शिल्पी’ बताते हुए कहा कि गांधी परिवार जैसा बलिदानी परिवार पूरी दुनिया में दूसरा देखने को नहीं मिलता। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जैसी संस्थाएं लगातार निराधार लांछन लगाने का कार्य करती हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ऐसी संस्थाओं से जुड़े लोगों ने अंग्रेजों की मुखबिरी की थी। महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को मानने वाले लोग देश को पतन के मार्ग पर ले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  परंपरा के रंग, आत्मनिर्भरता के संग: बागेश्वर में तीन दिवसीय सरस मेला-2026 का भव्य शुभारंभ

 

 

 

 

कैप्टन डावर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास से भली-भांति परिचित हों, ताकि जनता के बीच जाकर अपनी बात पूरी मजबूती और तर्कपूर्ण तरीके से रखी जा सके। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है, ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारताल में बर्फबारी के बीच रेस्क्यू: हेलीकॉप्टर से मातली लाए गए 3 शव, अन्य लापता ट्रेकर्स की तलाश में जुटीं टीमें

 

 

 

 

प्रमुख वक्ताओं ने रखे विचार बैठक को संबोधित करने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, तारा चंद्र साह, अर्बन कोऑपरेटिव के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, प्रदेश सचिव दीप चंद्र सिंह डांगी, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक रावत और विचार विभाग के जिला कोऑर्डिनेटर बी.एस. बगडवाल शामिल रहे।

 

 

 

 

ये गणमान्य लोग रहे उपस्थित कार्यक्रम में गोपाल सिंह चौहान, नारायण दत्त पार्टी, हेमंत पाठक, श्रीमती रूप रावत, धीरेंद्र प्रकाश जोशी, राजेंद्र उपाध्याय, कृष्ण चंद्र जोशी, विनोद वैष्णव, सेवादल अध्यक्ष परितोष जोशी, पंकज पॉल मासी, बस जीना, पार्षद एडवोकेट वैभव पार्टी, देवेन टम्टा, लक्ष्मण कोरंगा, राजेंद्र सिंह टाकुली, पार्षद एडवोकेट कपिल कंवल, मुकेश दानी, रमेश जावत, प्रदेश सचिव अख्तर हुसैन, श्रीमती किरण आर्य, यूथ अध्यक्ष विक्रम सिंह फतियाल, मोहम्मद दानिश खान, पंकज मीर, हेमचंद जोशी, हरीश उप्रेती और राजेश आर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement