सिमली-ग्वालदम मार्ग पर बड़ा हादसा टला: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, हरियाणा के 4 युवक बाल-बाल बचे

सिमली-ग्वालदम मार्ग पर बड़ा हादसा टला: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, हरियाणा के 4 युवक बाल-बाल बच

 

 

 

 

 

चमोली/थराली: सिमली-ग्वालदम मोटर मार्ग पर थाला गधेरे के समीप गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसा होने से टल गया। ग्वालदम से कर्णप्रयाग की ओर आ रही हरियाणा नंबर की एक बोलेरो अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि गाड़ी में सवार गुड़गांव (हरियाणा) निवासी चारों युवक सुरक्षित बच गए।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: रेडक्रॉस सोसाइटी ने जरूरतमंद परिवारों की टूटी छतों पर बिछाई तिरपाल, बारिश से बचाव के लिए बढ़ाए मदद के हाथ

 

 

ग्रामीणों और एसडीआरएफ की तत्परता आई काम हादसे के तुरंत बाद थाला और लोल्टी गांव के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस व तहसील प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों और रेस्क्यू टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर खाई में फंसे युवकों को बाहर निकाला।

 

 

 

 

सीएचसी थराली में कराया गया उपचार रेस्क्यू के बाद 108 आपातकालीन सेवा के जरिए चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) थराली भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार एक युवक की कमर में हल्की चोट आई है, जबकि शेष तीन युवक सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा ग्राम उडियारी में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार युवक:

  1. तनिष्क (21 वर्ष), पुत्र अजय सिंह
  2. लोकेश पवार (20 वर्ष), पुत्र नंदकिशोर
  3. सुभाष (20 वर्ष), पुत्र किशन सिंह
  4. यश राधव (21 वर्ष), पुत्र हरविंदर (सभी निवासी: गुड़गांव, हरियाणा)

 

 

 

ग्वालदम चौकी प्रभारी लक्ष्मण नेगी ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ ने ग्रामीणों की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी युवकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया है। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है, लेकिन समय पर मिले उपचार और बचाव कार्य से बड़ी अनहोनी टल गई।

Advertisement