Chandrayaan-3 Mission: कल 14 जुलाई को इस समय लॉन्च होगा चंद्रयान-3, ISRO ने बताया पूरा शेड्यूल

ख़बर शेयर करें -

भारत के चंद्रयान-3 मिशन की चर्चाएं पूरे विश्व में हो रही हैं। भारत 14 जुलाई को अपने मिशन चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की सभी तैयारियां पूरी कर चुका है। भारत एक बार फिर से इतिहास रचने जा रहा है। कल दोपहर 2 बज कर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 चांद की ओर उड़ान भरेगा। इस खबर में 10 प्वाइंट्स में जानिए कि क्या है इस मिशन का उद्देश्य…

🔹चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की तारीख का एलान

इस संबंध में कुछ दिनों पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की तारीख का एलान किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि चंद्रयान-3 का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन के तहत इसरो 23 अगस्त या 24 अगस्त को चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास करेगा। अंतरिक्ष के क्षेत्र में ये भारत की एक और बड़ी कामयाबी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उपनल कर्मचारियों की सुप्रीम कोर्ट में बड़ी जीत: हाईकोर्ट का 'समान कार्य के लिए समान वेतन' का फैसला बरकरार

🔹चंद्रयान-2 का ही अगला चरण चंद्रयान-3

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसरो के अधिकारियों के मुताबिक, चंद्रयान-3 मिशन चंद्रयान-2 का ही अगला चरण है, जो चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और परीक्षण करेगा। यह चंद्रयान-2 की तरह ही दिखेगा, जिसमें एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर होगा। चंद्रयान-3 का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है। मिशन की सफलता के लिए नए उपकरण बनाए गए हैं। एल्गोरिदम को बेहतर किया गया है। जिन वजहों से चंद्रयान-2 मिशन चंद्रमा की सतह पर उतरने में असफल हुआ। जिसके बाद अब उन पर फोकस किया गया है।