Uttrakhand News:’मन की बात’ में गूंजा उत्तराखंड: पीएम मोदी ने माणा के सीमांत गांवों में डिजिटल बदलाव और जनगणना की सराहना की

0
ख़बर शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब रविवार को मन की बात कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने इसकी शुरुआत उत्तराखंड के 83 वर्षीय पूर्णिमा रावत और हरदेव सिंह राणा से की। उन्होंने गांवों में हो रहे बदलावों और डिजिटल जागरुकता का जिक्र करते हुए इसे देश की मिसाल बताया।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड का जिक्र 12 से अधिक बार आ चुका है। प्रधानमंत्री अक्सर राज्य की संस्कृति, पर्यटन और डेस्टिनेशन को प्रमोट कर चुके हैं।

उत्तराखंड में स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार उत्पादों की भी प्रधानमंत्री सराहना कर चुके हैं। पीएम मोदी ने उत्तराखंड के माणा और बगोरी गांवों में हो रहे बदलावों और डिजिटल जागरुकता का जिक्र किया। राज्य के बर्फीले क्षेत्रों में चल रही जनगणना का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रथम गांव माणा में जनगणना की शुरुआत 83 वर्षीय पूर्णिमा रावत से की गई। वहीं उत्तरकाशी के बगोरी गांव में होमस्टे संचालक हरदेव सिंह राणा ने स्वयं डिजिटल तरीके से स्व गणना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माणा गांव खुद भी जा चुके हैं।

🌸सुदूर गांवों में बदलाव देश में मिसाल

सुदूर गांवों में डिजिटल जागरुकता और बदलावों की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने इसे देश के लिए मिसाल के तौर पर पेश किया। प्रधानमंत्री ने देश के प्रत्येक नागरिक से जनगणना में शामिल होने और सही जानकारी दर्ज करने के लिए भी प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड में हर साल 13 बहादुर बच्चों को मिलेगा 'बाल वीरता पुरस्कार', CM धामी की घोषणा को मिला अंतिम रूप

🌸बदलावों को रेखांकित करना गौरव का विषय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात में माणा और बगोरी का जिक्र होना राज्य के लिए गौरव की बात है। यह राज्य के सीमांत क्षेत्रों में हो रहे बदलाव, डिजिटल जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी को भी दर्शाता है। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम हमेशा देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

🌸मन की बात का 138 वां संस्करण

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण में कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहा है। आतंकी यदि देश की तरफ आंख उठाकर देखेंगे, तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। इस दौरान मोदी ने बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा कि वर्ष 2016 में की गई सर्जिकल स्ट्राइक आतंकी हमलों का दर्द झेल रहे भारत का निर्णायक जवाब थी। उन्होंने कहा कि देश 28 सितंबर को इस सर्जिकल स्ट्राइक की दसवीं वर्षगांठ मनाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:ढाई माह बाद अल्मोड़ा जिला अस्पताल को मिला फिजिशियन, मरीजों को बड़ी राहत

🌸देश की पहचान मिटाने आए लोगों का आज अस्तित्व नहीं

मोदी ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का उल्लेख करते हुए कहा कि एक हजार साल पहले 1026 में महमूद गजनवी ने पहली बार सोमनाथ मंदिर को ध्वस्त किया था। उन्होंने कहा कि सोमनाथ को नष्ट करने और भारत की पहचान मिटाने आए लोगों का आज कोई अस्तित्व नहीं है, जबकि सोमनाथ मंदिर आज भी विशाल समुद्र के किनारे भव्यता के साथ खड़ा है और भारत को अमरत्व का आशीर्वाद दे रहा है।

🌸नशा मुक्त युवा अभियान का भी जिक्र

मोदी ने कहा कि ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के माध्यम से युवा रचनात्मक अभियानों और गतिविधियों के जरिए जागरूकता फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान देशभर में लाखों युवाओं ने नशे और मादक पदार्थों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण संकल्प लिया है। युवाओं ने खुद नशे से दूर रहने का संकल्प लिया है और इस संदेश को दूसरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *