Almora News:भारी बारिश से अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे ठप: दोपांखी और रामगढ़ में भूस्खलन, थम गए पहिए

0
ख़बर शेयर करें -

भारी बारिश से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जर्जर पहाड़ियों के दरकने का सिलसिला शुरू हो गया। अतिसंवेदनशील दोपांखी व रामगाढ़ क्षेत्र में पहाड़ी से भूस्खलन होने से आवाजाही ठप हो गई।

हाईवे पर वाहनों की कतार लगने से यात्री व पर्यटक जहां तहां फंस गए। एनएच विभाग ने लोडर मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया, लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से कई बार लोडर चालकों को पीछे हटना पड़ा।

शनिवार को बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। गरमपानी खैरना समेत तमाम बाजार क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा रहा। हाईवे से सटी थुआ की पहाड़ी से खैरना बाजार क्षेत्र में गिरे पत्थरों से अफरातफरी मच गई। दुकानदारों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News:ज्योलीकोट दूषित पानी मामला: हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद अधीक्षण अभियंता समेत 6 इंजीनियर निलंबित, EE को चेतावनी

थुआ की पहाड़ी से अतिसंवेदनशील दोपांखी व रामगाढ़ क्षेत्र में भूस्खलन से आवाजाही ठप हो गई। पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से कई यात्री बाल-बाल बचे। यातायात ठप होने से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। खैरना पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कई वाहनों को खैरना पुल पर ही रोक लिया।

सूचना पर पहुंचे एनएच कर्मियों ने लोडर मशीन की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया, लेकिन लगातार पत्थरों के गिरने से लोडर चालकों को कई बार कार्य रोकना पड़ा। सुबह सात बजे से बंद हाईवे को करीब 11 बजे के आसपास यातायात के लिए खोल दिया गया, लेकिन दोबारा मलबा गिरने से आवाजाही फिर ठप हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव के समापन अवसर पर मां नंदा-सुनंदा के पावन डोले की भव्य शोभायात्रा

पाडली, रातीघाट, भोर्या बैंड, काकड़ीघाट, जौरासी आदि क्षेत्रों में भी लगातार पत्थरों के गिरने का क्रम जारी रहा। खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर कनवाडी की पहाड़ी से लगातार पत्थरों के गिरने से आवाजाही बेहद खतरनाक हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *