बड़ी खबर :-टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात: नांदेड़ के लिए साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू, शाहजहांपुर तक बढ़ी पैसेंजर ट्रेन

0
ख़बर शेयर करें -

बड़ी खबर :-टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात: नांदेड़ के लिए साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू, शाहजहांपुर तक बढ़ी पैसेंजर ट्रेन

ऐतिहासिक दिन:चम्पावत और सीमांत क्षेत्र के लिए 6 जुलाई का दिन बेहद खास बन गया।
नई ट्रेनें: टनकपुर–नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस का हुआ शुभारंभ; टनकपुर–पीलीभीत सवारी गाड़ी का शाहजहांपुर तक हुआ विस्तार।
वीआईपी उपस्थिति: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सीएम पुष्कर सिंह धामी और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।
हरी झंडी:टनकपुर रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय राज्य मंत्रियों रवनीत सिंह बिट्टू और अजय टम्टा ने ट्रेन को रवाना किया।
कुमाऊं के विकास को लगेंगे नए पंख

चम्पावत और सीमांत क्षेत्र के रेल संपर्क के इतिहास में 6 जुलाई का दिन एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है। टनकपुर रेलवे स्टेशन से दो बड़ी रेल सेवाओं की शुरुआत की गई है, जिससे न केवल स्थानीय लोगों बल्कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी भारी सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम के तहत टनकपुर–नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस का भव्य शुभारंभ किया गया, वहीं दूसरी ओर टनकपुर–पीलीभीत सवारी गाड़ी का मार्ग विस्तार अब शाहजहांपुर तक कर दिया गया है। दिग्गजों ने दिखाई हरी झंडी
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा किया गया। वहीं, जमीनी स्तर पर टनकपुर रेलवे स्टेशन पर उत्सव का माहौल रहा, जहाँ केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया।
पर्यटन, व्यापार और स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई गति*
इन नई रेल सेवाओं के शुरू होने से चम्पावत सहित पूरे कुमाऊँ क्षेत्र के यात्रियों, श्रद्धालुओं, किसानों, व्यापारियों और पर्यटकों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। नांदेड़ (महाराष्ट्र) के लिए सीधी ट्रेन मिलने से सिख श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। जानकारों का मानना है कि इस कनेक्टिविटी से क्षेत्र के पर्यटन, स्थानीय व्यापार और यहाँ के उत्पादों को देश के अन्य हिस्सों तक पहुँचाने में बड़ी मदद मिलेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: डॉक्टरों के थोक तबादलों पर भड़की कांग्रेस, फूंक डाला सीएम और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला

सिख समुदाय ने जताया आभार
टनकपुर से नांदेड़ साहिब के लिए ट्रेन सेवा शुरू होने पर स्थानीय सिख समुदाय ने खुशी जाहिर की है। समुदाय के लोगों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष रूप से धन्यवाद किया। साथ ही, उन्होंने आने वाले समय के लिए मुख्यमंत्री धामी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि इस तरह के कदमों से क्षेत्र विकास की राह पर तेजी से अग्रसर हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, बंदियों को दी गई निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी

इन्होंने दिखाई हरीझंडी

  रवनीत सिंह बिट्टू केंद्रीय रेल राज्य मंत्री
अजय टम्टा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री
रंजीत सिंह नामधारी स्थानीय दर्जा राज्य मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *