Haldwani News:गौला पुल के नीचे नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF ने दो दिन चलाया सर्च अभियान

0
ख़बर शेयर करें -

गौला पुल के नीचे डूबे युवक का SDRF ने दूसरे दिन सर्च अभियान में शव किया बरामद

जिला कंट्रोल रूम (DCR), नैनीताल से राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) को सूचना प्राप्त हुई कि गौला पुल के नीचे एक युवक नदी में डूब गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक (SI) मनोज रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक डीप डाइविंग एवं सर्च उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​सातूं-आठूं पर्व: बिरुड़ा पूजन के साथ स्थापित हुए गौरा-महेश, भक्तिमय हुआ कुमाऊं

घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम ने नदी में रस्सी एवं कांटों की सहायता से गहन तलाशी अभियान चलाया। साथ ही डीप डाइविंग उपकरणों के माध्यम से लगभग 15 फीट गहराई तक पानी के भीतर व्यापक खोजबीन की गई। नदी का क्षेत्र विस्तृत होने के कारण आसपास के संभावित स्थानों पर भी सघन सर्चिंग की गई, किन्तु देर शाम तक लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। रात्रि में अंधेरा एवं प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण सर्च अभियान को स्थगित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत महिला कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनटीडी से एक वारंटी गिरफ्तार

आज दिनांक 06 जुलाई 2026 को प्रातः SDRF टीम ने पुनः सर्च अभियान प्रारंभ किया। टीम के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप डूबे हुए युवक का शव बरामद कर लिया गया।

मृतक की पहचान प्रियांशु बिष्ट, पुत्र गोविंद सिंह, निवासी लालकुआं, हल्द्वानी के रूप में हुई।

SDRF टीम ने शव को नदी से बाहर निकालकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *